Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

‘आमी डाकिनी’ की शूटिंग के दौरान राची शर्मा ने पार कीं अपनी सीमाएँ

मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का नया शो ‘आमी डाकिनी’ अपने गहन कथानक और रहस्यमयी वातावरण के साथ दर्शकों को आकर्षित करने के लिए तैयार है। कोलकाता की जीवंत गलियों में फिल्माया गया यह शो ‘हुस्न भी, मौत भी’ की एक अलग और अनोखी झलक प्रस्तुत करता है। इस कहानी के केंद्र में है डाकिनी- एक रहस्यमयी पात्र, जिसकी खामोशी बहुत कुछ कहती है, जिसकी नजरों से बेचैनी फैलती है, और जिसकी मौजूदगी देर तक महसूस होती है।

जहाँ स्क्रीन पर भावनाओं से भरा ड्रामा और शानदार दृश्य दर्शकों को इस शो से बाँधते हैं, वहीं पर्दे के पीछे की कहानी भी उतनी ही तीव्र है। शो में मीरा का किरदार निभा रहीं राची शर्मा ने हाल ही में इस रोल के भावनात्मक और शारीरिक असर के बारे में खुलकर बात की। अपने ग्रेस और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचानी जाने वालीं राची ने बताया कि ‘आमी डाकिनी’ ने उन्हें उस सीमा तक पहुँचाया गई, जहाँ वो पहले कभी नहीं गई थीं।

See also  असम से लाकर आजीवन बंधक बनाए गए वन भैसों के मामले में जनहित याचिका: कोर्ट ने जारी किए नोटिस...

उन्होंने कहा, “आमी डाकिनी अब तक के मेरे सभी प्रोजेक्ट्स से बिल्कुल अलग है। यह पूरी प्रक्रिया बेहद तीव्र थी, क्योंकि हर शॉट में हमसे बहुत ज्यादा भावनात्मक और शारीरिक भागीदारी की माँग थी। शूटिंग के दौरान मुझे कुछ छोटी-मोटी चोटें भी आईं, लेकिन सौभाग्य से कुछ गंभीर नहीं हुआ। मुझे अपने निर्देशक का पूरा सहयोग मिला, जिसके लिए मैं बहुत आभारी हूँ। शो और मेरे किरदार के लिए अब तक मुझे जो प्रतिक्रिया मिली है, वह वाकई अद्भुत है।”

‘आमी डाकिनी’ एक ऐसा शो है, जहाँ हुस्न धोखा हो सकता है और प्यार कोमल नहीं। यह शो दर्शकों को एक साथ भव्यता और कच्चे भावनात्मक अनुभव प्रदान करता है और यह संभव हो पाया है राची शर्मा जैसे समर्पित कलाकारों की मेहनत से, जो अपने किरदार में पूरी जान डालते हैं।

See also  अब तय नहीं करनी होगी लंबी दूरी, पहाड़ी कोरवाओं को नजदीक के दुकानों में मिलेगी राशन पूरी, कोरबा के छह दूरस्थ गांव के ग्रामीणों का सहारा बना पीडीएस...

देखिए ‘आमी डाकिनी’, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 8:00 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!