Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भूपेश बघेल की लोकप्रियता से डर कर भाजपा ने ईडी को भेजा : सुशील…

रायपुर। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सीडी मामले में कोर्ट से बरी होने के कारण भाजपा का षड़यंत्र बेनक़ाब होने के बाद बौखलाई भाजपा ने भूपेश बघेल के घर ईडी को भेजा है।

उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल से भाजपा का डर कोई नया नहीं है। ज़ब वो पीसीसी अध्यक्ष थे तब रमन सरकार उनके पीछे राज्य की एजेंसियो को लगा कर रखी थी। उनके पैतृक गांव में खेत को नापने रमन सरकार ने भरी बरसात में राजस्व का पूरा दल भेजा था तथा भिलाई स्थित उनके मकान को नापने के लिए दल भेजा। उनको, उनकी स्व माता जी, पत्नी को ई ओ डब्ल्यू में बैठाया। उनके खिलाफ सीडी का झूठा मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा। सीडी मामले में उनके खिलाफ सीबीआई जांच करवाया जिसमें सीबीआई की अदालत ने डिस्चार्ज कर दिया।

See also  CG BIG NEWS: कृषि केंद्र की आड़ में देशभर में 2.5 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी, 16 राज्यों में 56 केस, 2.5 करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध ट्रांजैक्शन, ICICI बैंक खाते से जुड़ा मामला

उनके पुत्र को आधारहीन मामले पूछताछ करने थाने बुलवाया। मुख्यमंत्री रहते बदनाम करने उनके सहयोगियों के खिलाफ ईडी सीबीआई की रेड मरवाया। एक ड्राइवर के कथित बयान के आधार पर उनके खिलाफ ईडी ने आधारहीन प्रेस नोट जारी कर महादेव एप्प मामले में झूठा आरोप लगाया। सरकार जाने पर ईओडब्ल्यू में झूठा मुकदमा दर्ज कराया। अब ईडी को उनके निवास पर भेजा है। भाजपा भूपेश बघेल से डरती है। उनके पंजाब प्रभारी बनने और सीबीआई अदालत से बरी होने के बाद यह नया षड्यंत्र किया जा रहा है। कांग्रेस इसकी कड़ी निंदा करती है। पूरी पार्टी मजबूती से भूपेश बघेल के साथ खड़ी है। भाजपा के षड्यंत्रों का मुकाबला किया जायेगा।

See also  CG : जिला परिवहन कार्यालय एचएसआरपी कैम्प का आयोजन 10 व 11 मई को

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!