Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG : जिला परिवहन कार्यालय एचएसआरपी कैम्प का आयोजन 10 व 11 मई को

जांजगीर-चांपा। परिवहन विभाग द्वारा जिला परिवहन कार्यालय का परिसर में 10 व 11 मई 2025 को प्रातः 10 से शाम 5.30 बजे तक हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट कैम्प आयोजित किया गया है। जिला परिवन अधिकारी ने बताया कि कैम्प आयोजन का उद्देश्य समस्त पंजीकृत वाहनों में हाई स्क्यूरिटी नम्बर प्लेट लगवाने सुनिश्चित करने हेतु आम जनता को प्रेरित किया जाना है।

परिवहन विभाग के द्वारा कैंप में वाहन स्वामियों से उनके वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार चेक कर मोबाईल अद्यतन कर एचएसआरपी हेतु निर्धारित शुल्क सहित आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कराया जावेगा। दोपहिया वाहन, मोपेड, स्कूटर, कृषि ट्रैक्टर एवं ट्रॉली के लिए 365.80 रूपये, तिपहिया वाहन एवं अशक्त वाहन के लिए 427.16 रूपये, हल्के मोटरयान के लिए 656.08 रूपये एवं वाणिज्यिक मध्यम एवं भारी वाहन (बस, ट्रक आदि) के लिए 705.64 रूपये निर्धारित है। इसके अलावा वाहन स्वामी स्वयं वेबसाईट https://cgtransport.gov.in के माध्यम से स्वयं आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं अथवा अपने नजदीकी परिवहन सुविधा केन्द्र में जाकर भी हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

See also  महिला अधिकारी आज KBC शो में सवालों का देंगी जवाब

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!