Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ईडी की कार्यवाही भाजपा की हताशा : दीपक बैज…

रायपुर। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की कार्यवाही भाजपा की हताशा को दिखाता है। भाजपा, कांग्रेस और भूपेश बघेल से डरी हुई है। पिछले दिनों भूपेश बघेल को पंजाब का प्रभारी बनाये जाने के बाद पंजाब में जिस प्रकार से कांग्रेस के पक्ष में राजनैतिक वातावरण बना है उससे भाजपा डरी हुई है। पिछले हप्ते ही भाजपा और सीबीआई का एक षड्यंत्र अदालत में धाराशाई हुआ है, भूपेश बघेल के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाने का फैसला आया इन सब घटनाक्रम से भाजपा बौखला गयी है। बौखलाहट में भाजपा ने ईडी को भेजा है।

See also  धूम धाम” में यामी गौतम का दमदार मोनोलॉग, आदित्य धर ने की तारीफ – बस एक टेक में किया कमाल...

दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की राजनीति अब जांच एजेंसियों के सहारे चल रही है। सात साल पुराने झूठे केस को अदालत ने खारिज कर दिया, अब दुर्भावनापूर्वक ईडी को मोहरा बना कर भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की आर्थिक विफलता अमेरिका मामले में उसकी कूटनीतिक विफलता से पूरे देश में मोदी सरकार की जगहसाई हो रही है, अपनी राजनैतिक विफलता से तथा देश के मूल मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के घर ईडी को भेजा है। ईडी की टीम पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर पहुंचना जांच नहीं है राजनीतिक प्रतिशोध है, जो साफ दिख रहा है। अगर भाजपा यह सोच रही है कि कांग्रेस को डराया या रोका जा सकता है, तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है। कांग्रेस न झुकी है, न झुकेगी अब हर षड्यंत्र का जवाब और भी दमदार होगा।

See also  फिल्म लवयापा का ट्रेलर रिलीज...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!