Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING NEWS:बिलासपुर में विवाद के बाद किराना-व्यापारी ने की हत्या…

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में विवाद के बाद पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर पति ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की लाश बिस्तर पर खून से लथपथ मिली। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के केशला गांव की है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान घनश्याम साहू (75) और पत्नी इंदिरा साहू (63) के रूप में हुई है। दोनों की 3 बेटे हैं। लेकिन एक बेटे की कोरोना के दौरान संक्रमण से मौत हो गई थी। बुजुर्ग दंपत्ति अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि, गुरुवार-शुक्रवार की रात बुजुर्ग दंपत्ति के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गई।

See also  IND vs SL Test Squad: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जडेजा की वापसी, इस नए ऑलराउंडर को मिला मौका

विवाद इतना बढ़ा कि, पति ने पत्नी के गर्दन और शरीर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शरीर से ज्यादा खून निकलने की वजह से उसने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। पत्नी के शरीर पर कई जगह हमले के निशान मिले हैं। इसके बाद पति ने घर के बगल में कोठे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में परिवार के सभी लोग सो रहे थे। इसलिए वारदात की जानकारी नहीं हुई। जब सुबह उठे, तो कोठे में घनश्याम साहू फंदे पर लटकते मिला। उनके कमरे में जाकर देखा, तो मां इंदिरा का शव खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस समेत डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची।

See also  चेक बाउंस के प्रकरण में न्यायालय को भ्रमित करने और मिथ्या कथन करने के कारण रेलवे कर्मचारियों को भेजा गया जेल 

घटना स्थल की जांच की गई। पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि, यह घरेलू विवाद का परिणाम है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है। बिल्हा टीआई उमेश साहू ने बताया कि, आशंका है कि घनश्याम साहू ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अलावा डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक की टीम भी सबूत जुटा रही है। फिलहाल, हर पहलू को ध्यान में रखकर आगे की जांच की जा रही है।

See also  खाद्य मंत्री बघेल मोहतरा के राम मंदिर दर्शन करके प्रदेश की खुशहाली की कामना की, घोरहा ग्राम में अखंड नवधा रामायण में हुए शामिल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!