Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

व्यापम द्वारा आबकारी आरक्षक और प्रयोगशाला परिचारक भर्ती विज्ञापन जारी

आबकारी आरक्षक के लिए 27 जून और प्रयोगशाला परिचारक के लिए 30 जून तक आवेदन आमंत्रित:
व्यापम की वेबसाइट में कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जून 2025 I छत्तीसगढ़ के आबकारी आयुक्त कार्यालय द्वारा आबकारी आरक्षक के 200 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है, जिसका ऑनलाइन आवेदन छत्तीसगढ़ राज्य व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की वेबसाइट में 27 जून 2025 को शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। आबकारी आरक्षक पद के लिए योग्यता बारहवीं उत्तीर्ण निर्धारित है।

इसी प्रकार उच्च शिक्षा संचालनालय द्वारा 880 प्रयोगशाला परिचारक (चतुर्थ श्रेणी) पद के लिए 30 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इसमें प्रयोगशाला परिचारक के लिए हाईस्कूल (दसवीं) उत्तीर्ण और चपरासी, चौकीदार और स्वीपर के लिए पांचवीं उत्तीर्ण होना चाहिए।

See also  लिटिल लेजेंड्स किड्स स्कूल के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाया:- जन्माष्टमी सेलिब्रेशन...

व्यापम के ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी को बनाना होगा प्रोफ़ाइल आईडी पासवर्ड

व्यापम की वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी को एक बार प्रोफ़ाइल आईडी पासवर्ड बनाना होगा। इसके लिए मोबाइल नंबर, ईमेल, वर्तमान और स्थाई पता, फोटो, हस्ताक्षर आदि की आवश्यकता होगी। प्रोफ़ाइल आईडी पासवर्ड बनाने के बाद अभ्यर्थी लॉगिन कर कोई भी भर्ती का आवेदन पत्र जमा कर सकता है, प्रवेश पत्र और रिजल्ट डाउनलोड कर सकता है।

Advertisment

परीक्षा शुल्क ऑनलाइन आवेदन के समय देय और परीक्षा में शामिल होने के बाद वापस

अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जावेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा या साक्षात्कार में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।

See also  Bijapur NH-63 trailer accident : एनएच-63 पर पलटा ट्रेलर, लगी भीषण आग, जिंदा जला ड्राइवर!

शुल्क राशि वापसी के लिए स्वयं या विश्वासपात्र से कराएं भुगतान

अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन भुगतान अपने बैंक खाता से करना चाहिए। यदि वे किसी कम्प्यूटर दुकान मालिक के द्वारा भुगतान कराते हैं, उनको नगद भुगतान करते हैं और अपने परीक्षा में शामिल होते हैं तो राज्य सरकार द्वारा राशि वापसी संबंधित दुकानदार के बैंक खाता में किया जाएगा और अभ्यर्थी को राशि वापसी का लाभ देना या नहीं देना दुकानदार के आचरण पर निर्भर होगा। इसलिए भुगतान के मामले में सतर्क रहें और स्वयं या अपने किसी विश्वासपात्र के बैंक खाता से भुगतान करें।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!