Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कुएं में गिरे बछड़े को बचाने उतरे 5 लोगों की मौत, जहरीली गैस का रिसाव बनी वजह…

गुना। जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां धरनावदा गांव में मंगलवार को एक कुएं में जहरीली गैस के कारण 5 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा उस समय हुआ जब एक बछड़ा कुएं में गिर गया था और उसे निकालने के लिए ग्रामीण एक-एक कर कुएं में उतरते चले गए। इस दौरान गैस का रिसाव हुआ और अंदर गए 5 लोगों का दम घुटने से मौत हो गई।

रेस्क्यू टीम ने तीन शव निकाले, बाकी की तलाश जारी
मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने अब तक तीन शवों को बाहर निकाल लिया है, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। बाकी दो शवों की तलाश जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर डटी हुई है और घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है।

See also  जहां कभी एम्बुलेंस पहुंचना भी सपना था, वहां अब डॉक्टर दे रहे दस्तक : बस्तर के जंगलों तक पहुंची स्वास्थ्य क्रांति

कैसे हुआ हादसा ?
जानकारी के अनुसार, सुबह एक बछड़ा पुराने कुएं में गिर गया। उसे बचाने के लिए एक ग्रामीण नीचे उतरा, लेकिन बाहर नहीं आया। इसके बाद एक-एक कर चार अन्य लोग भी कुएं में उतरे, लेकिन गैस रिसाव के कारण वे सभी बेहोश हो गए और उनकी मौत हो गई। कुएं में जहरीली गैस (संभावित मीथेन या हाइड्रोजन सल्फाइड) भर जाने के कारण सांस लेना मुश्किल हो गया, जिससे सबका दम घुट गया। धरनावदा गांव में हादसे के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई है। पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

See also  छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में महिलाये असुरक्षित - सुप्रिया श्रीनेत...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!