Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शिकायत के दो माह बीतने के बाद भी कार्रवाई शून्य, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी दुर्गा सिंह का किसानों से रुपए लेते वीडियो हुआ था वायरल, कार्रवाई करने में अधिकारियों के कांप रहे हाथ…

सक्ति। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी दुर्गा सिंह द्वारा किसानों से रुपए लेते कुछ दिन पहले कथित वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। किसानों ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की लिखित शिकायत सक्ती जिला के मुखिया कलेक्टर महोदया के पास किये। लेकिन ऐसे भ्रष्ट कर्मचारी पर कार्रवाई करने के बजाय हाथ पे हाथ धरे बैठे हैं। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले को मौन सहमति दे रहे हैं । कार्रवाई करने में जिम्मेदार अधिकारियों के हाथ पांव फूल रहे हैं।

गौरतलब है कि नवीन जिला सक्ती के जैजैपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत मल्दा में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी दुर्गा सिंह द्वारा लगभग दो माह पहले किसानों से धान खरीदी पंजीयन एवं संसोधन और सत्यापन के नाम पर 300 रु से 500 रु किसानों से अवैध वसूली की जा रही थी।किसानों द्वारा इसका विरोध करने पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी दुर्गा सिंह द्वारा किसानों को पंजीयन एवं सत्यापन नही करने की धमकी दी जाती थी।मजबूर होकर किसानों को घुस देना पड़ता था। इस प्रकार से खुलेआम ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा घुस का मांग किया जाता था। जैजैपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत मल्दा में पदस्थ ग्रामीण विस्तार अधिकारी दुर्गा सिंह के हमेशा अपने कार्य क्षेत्र से नदारद रहने के कारण क्षेत्र के किसानों को कृषि विभाग सम्बंधित योजनाओं का लाभ नही मिल पाता है। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी किसानों के प्रति कितने जिम्मेदार हैं।
अब देखना होगा कि कब ऐसे कर्मचारियों पर जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाती है या फिर अभयदान दे दिया जाता है।
इस सम्बंध में कृषि विभाग के उच्च अधिकारी से फोन के माध्यम से जानकारी लेना चाहा तो उन्होंने फोन उठाया जैसे ही मामला सुना फोन काट दिया। इससे साफ पता चलता है कि शशांक शिंदे कृषि उपसंचालक सक्ती इस मामले में कितने गम्भीर हैं। कहीं न कहीं दुर्गा सिंह को बचाने में पूरा कृषि विभाग लगा हुआ है। क्यों बचाने में लगा है ये जांच का विषय है। गांव एवं आसपास के गांवों में किसानों के बीच यह बात चर्चा का विषय बना हुआ है।

See also  TI TRANSFER : छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा तबादला, 30 निरीक्षकों समेत कई अधिकारियों को नई

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी दुर्गा सिंह के कथित वीडियो वायरल मामले में जांच पूरी हो गई है। दोषी पाए जाने पर उच्च अधिकारी कार्रवाई करेंगे।

एम. के. चन्द्रा
वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी
विकासखंड जैजैपुर

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!