Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, मतगणना के लिए बेरीकेटिंग का कार्य शुरू…

सक्ती। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नूपुर राशि पन्ना ने विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के तहत नंदेलीभांठा में स्थित स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने 3 दिसंबर 2023 को होने वाले मतगणना के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में नंदेलीभाठा कृषि उपज मण्डी परिसर में सुव्यस्थित मतगणना कार्य के लिए बेरीकेटिंग का कार्य शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया एवं मतगणना स्थल पर उचित बैठक व टेबल व्यवस्था, राउंड वाइस डिक्लेरेशन बोर्ड, विद्युत व्यवस्था, डाक मतपत्रों की गणना की तैयारियों सहित अन्य कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

See also  जांजगीर में युवा कांग्रेस का उग्र आंदोलन, सीएम विष्णु देव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन, विधायक बालेश्वर साहू को झूठे केस में फंसाने का आरोप…

कलेक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था, गणना के लिए मतगणना सामग्री, डाक मतपत्रों की गणना, ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना, वीवीपैट स्लीप गणना, मीडिया सेंटर में आवश्यक सुविधाएं, मतगणना की समाप्ति के बाद ईव्हीएम और निर्वाचन सामग्री को मुहरबंद करने और परिणाम की घोषणा के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए। साथ ही गाड़ियों की पार्किंग, पुलिस बल एवं निगरानी के लिए उचित व्यवस्था करने एवं मतगणना स्थल पर मीडिया सेंटर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा, रिटर्निग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र सक्ती पंकज डाहिरे , रिटर्निग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र चंद्रपुर दिव्या अग्रवाल, रिटर्निग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर अरूण सोम, डिप्टी कलेक्टर रूपेंद्र पटेल, राकेश द्विवेदी एसडीओ (पीडब्लूडी), डीआईओ एनआईसी ऋषि राय एवं तीनों विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निग ऑफिसर सहित अन्य सम्बधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  Dantewada News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष कठोर कारावास, दंतेवाड़ा में पॉक्सो मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!