Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

छत्तीसगढ़ की 7 सीटों सहित प्रदेश में चुनाव संपन्न, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया मतदाताओं का आभार…

रायपुर। लोकसभा चुनाव के अंतर्गत आज तृतीय चरण में छत्तीसगढ़ की 7 सीटों दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा सहित देश की 93 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। इसके साथ प्रदेश में सभी 11 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मतदाताओं का आभार जताया।

अपने आभार संदेश में सीएम साय ने कहा कि – *आज लोकसभा चुनाव – 2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में तीसरे व अंतिम चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।प्रदेश की 7 सीटों पर हुए मतदान में सामने आए रुझानों से पता चल रहा है कि जनता ने मोदी जी के विकसित भारत और हमारी सरकार के विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना में साथ दिया है। जिसकी बदौलत हम सभी 11 की 11 सीटें जीतने जा रहे हैं। लोकतंत्र के इस महोत्सव में अपने अमूल्य मत का प्रयोग कर सहभागिता सुनिश्चित करने वाले सभी सम्मानित मतदाताओं का हार्दिक आभार। आपके एक वोट ने ‘विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़’ के निर्माण के संकल्प को संबल प्रदान किया है। भारत माता की जय, जय छत्तीसगढ़।

See also  जांजगीर-चांपा में यातायात पुलिस का विशेष अभियान: नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई

गौरतलब है कि आज देश में तृतीय चरण के अंतर्गत 93 सीटों पर मतदान हुआ। जिसके परिणाम 4 जून को घोषित होंगे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!