Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नरसिम्हा ऑटो पार्ट्स के संचालक प्रभात राठौर के सुपुत्र विवेक राठौर ने रचा इतिहास, 12वीं बोर्ड परीक्षा में 79.4% अंक प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान…

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजी बोर्ड) ने गुरुवार को कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सफल विद्यार्थियों में जहां प्रसन्नता का माहौल है तो वही असफल विद्यार्थियों में मायूसी भी देखी जा रही है। इन सब के बीच जिला मुख्यालय जांजगीर के कचहरी चौक में संचालित नरसिम्हा ऑटो पार्ट्स के संचालक प्रभात राठौर के सुपुत्र विवेक राठौर ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 79.4 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। बता दें कि वाणिज्य संकाय के छात्र विवेक राठौर, जिला मुख्यालय जांजगीर में ही संचालित आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान छात्र विवेक राठौर ने कहा कि जिस हिसाब से उन्होंने तैयारी की थी, उस हिसाब से अंक नहीं आए हैं, फिर भी उन्हें संतोष है। वहीं उनके पिता प्रभात राठौर उर्फ़ नरसिम्हा का कहना है कि उनके सुपुत्र के द्वारा अर्जित अंक से हुए संतुष्ट हैं। पुत्र के परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद ऑटो पार्ट्स संचालक प्रभात राठौर ने आपने इष्ट मित्रों को मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया। छात्र विवेक राठौर की इस उपलब्धि पर दबंग दुनिया के ब्यूरो चीफ मुकेश उर्फ़ ब्रम्हेश्वर तिवारी, समय दर्शन के ब्यूरो चीफ मनोज राठौर, दंडकारण्य समाचार के ब्यूरो चीफ अमरीश सिंह राठौड़, पत्रकार राजेंद्र राठौड़, राजपूत डिजिटल स्टूडियो के मैनेजिंग डायरेक्टर बलराम सिंह राजपूत, राज आर्ट्स के संचालक राजकुमार साहू, भाजपा नेता प्रदीप सोनी, भाजपा युवा नेता सुमेर राठौर, संजीव राठौड़, गिरजा जलपान गृह के संचालक राजेश उर्फ जगिरा यादव, श्री राम भोजनालय के संचालक साजू गुप्ता, गुप्ता टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक भोजराम गुप्ता, प्रॉपर्टी डीलिंग ऑफिस के मंझिला राठौर आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है।

See also  भारत के स्टार खिलाड़ी के साथ कमरे में घटी बड़ी अनहोनी, IPL 2025 से बाहर होने का मंडरा रहा खतरा!...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!