Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जुलाई में ही बढ़ी चित्रकोट जलप्रपात की खूबसूरती, उमड़ने लगी पर्यटकों की भीड़…

जगदलपुर : जगदलपुर छत्तीसगढ के बस्तर में पिछले 3-4 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। एक तरफ जहां इंद्रावती नदी उफान पर है तो वहीं दूसरी तरफ इस नदी पर स्थित चित्रकोट वाटरफॉल भी पूरी तरह शबाब पर है। इस बार जुलाई के पहले सप्ताह में ही चित्रकोट वाटरफॉल अपनी खूबसूरती बिखेर रहा है। वाटरफॉल का खूबसूरत नजारा देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ भी उमड़ने लगी है। बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर से 39 किमी की दूरी पर चित्रकोट जलप्रपात स्थित है। जानकार बताते हैं

कि इस जलप्रपात का आकार घोड़े की नाल की तरह है। यहां इंद्रावती नदी का पानी 90 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है। गर्मी के दिनों में पानी की सबसे कम लगभग 3 धाराएं और बारिश के दिनों में 7 से ज्यादा धाराएं नीचे गिरती है। अभी बारिश में पानी का रंग मटमैला हो गया है। यदि अन्य मौसम में देखें तो सफेद मोतियों की तरह पानी की बूंदें नीचे गिरती हुई नजर आती हैं। चित्रकोट वाटर फॉल के नीचे एक छोटी सी गुफा में चट्टानों के बीच शिवलिंग स्थित है। जलप्रपात से नीचे गिरने वाले पानी से सालभर शिवलिंग का जलाभिषेक होता है। कहा जाता है

See also  अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार...

कि नाविक यहां भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं। हालांकि, बारिश के दिनों में शिवलिंग तक पहुंचा नहीं जा सकता। गर्मियों में पर्यटकों के कहने पर ही नाविक शिवलिंग तक पर्यटकों को लेकर जाते हैं। इस जलप्रपात के नीचे शिवलिंग किसने और कब रखा इसकी अब तक किसी को कोई जानकारी नहीं है। चित्रकोट वाटर फॉल तक पहुंचना पर्यटकों के लिए काफी आसान है। हैदराबाद से जगदलपुर तक हवाई सेवा भी शुरू हो चुकी है। इसके अलावा किरंदुल-विशाखापट्टनम रेल मार्ग से भी पर्यटक पहुंच सकते हैं। रायपुर-जगदलपुर हवाई सेवा शुरू थी। फिलहाल इसे बंद किया गया है। दिल्ली, जबलपुर और बिलासपुर के पर्यटक भी हवाई मार्ग से आसानी से पहुंच सकते हैं।

See also  पहलगाम अटैक पर विवादित पोस्ट, 7 राज्यों में 28 गिरफ्तार:इनमें 1-1 विधायक, पत्रकार, वकील और 23 स्टूडेंट शामिल...

वाटरफॉल तक सड़कों का भी जाल बिछा हुआ है। रायपुर, ओडिशा, आंध्र प्रदेश से लेकर देश के किसी भी कोने से पर्यटक पहुंच सकते हैं। इन तीनों सेवाओं का लाभ लेने वाले पर्यटकों को पहले जगदलपुर संभागीय मुख्यालय आना पड़ता है, फिर यहां से सड़क मार्ग से होते हुए 39 किमी दूर स्थित जल प्रपात तक पहुंचा जा सकता है। चित्रकोट जलप्रपात का आनंद लेने के लिए जुलाई से लेकर अक्टूबर तक का महीना काफी अच्छा होता है। बारिश के इसी महीने में जल प्रपात अपनी अलौकिक छटा बिखेरता हुआ नजर आता है। इस साल जुलाई के शुरुआत में ही वाटरफॉल लबालब भर गया है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!