Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

थाना अकलतरा क्षेत्र में  जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन जिले में जुआ, सट्टा खिलाने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना अकलतरा पुलिस को मुखबीर सुचना मिला की 16 अक्टूबर 2024 को अकलतरा मंडी रोड तरफ कुछ लोग रूपयें पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहें है कि सूचना प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर राजेंद्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी जयराम  यादव पिता बीर सिंह यादव, दीपक कुमार पाटले पिता मुकुंद पाटले, रॉकी तेंदुलकर पिता राजकुमार, जितेंद्र कोसले पिता ईश्वरी कोसले सभी निवासी अकलतरा थाना अकलतर जिला जांजगीर- चाम्पा को जुआ खेलते पकड़ा जिसके कब्जे से जुमला 3100 रूपये, 52 पत्ती तास बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक  492/2024 धारा 3 (2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरी. मणिकांत पांडे थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि राजेंद्र सिंह क्षत्रिय एवं थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  Accident News:बिलासपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर की ठोकर से उछलकर सड़क पर गिरा युवक, पहिए से कुचला सिर मौके पर ही युवक की मौत…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!