छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
जय भारत विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय “जंक फूड” जागरूकता दिवस मनाया गया…

जय भारत विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय “जंक फूड” जागरूकता दिवस मनाया गया
जांजगीर-चांपा। हरिराम गट्टानी जय भारत इंग्लिश मिडियम स्कूल में छात्र-छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं के सहयोग से राष्ट्रीय जंक फूड जागरूकता दिवस मनाया गया।
शुक्रवार को नेशनल जंक फूड डे है। आमतौर पर विश्व भर में चिप्स, कैंडी, पिज्जा, बर्गर जैसे अल्पाहार को जंक फूड कहा जाता है। कामकाजी और व्यस्त जनजीवन इसी प्रकार के भोजन को अपना आहार बना रहे है। धीरे-धीरे यह हमारी संस्कृति को समाप्त कर रही है। आज स्कूल-कॉलेजो में टिफिन के स्थान पर पैकेट फूड्स जैसे आहार को बढ़ावा देने में हमारे उन्नत समाज का योगदान है। यह हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार के रोग उत्पन्न करता है। जैसे फूड प्वाइजनिंग, कैंसर आदि।
हरिराम गट्टानी जय भारत विद्यालय समिति पर्यावरण हितैशी सामाजिक सुधार हेतु कार्यरत हैं। विगत प्रयास में हमारे द्वारा कागज के थैलो का चयन जांजगीर अंचल में प्रचार किया गया। इसे ध्यान में रखते हुए शरीर को हानि पहुंचाने वाले “जंक फूड” जिसमें भारी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, वसा आदि शरीर को नुकसान पहुचाते है।
प्रातः काल की सभा में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के छात्र छात्राओं ने थर्माकॉल मॉडल द्वारा फलों और पोषक तत्वों के लाभ तथा उनका विटामिन चिन्ह बताया। साथ ही जंक फूड के मॉडल प्रस्तुत किए गए जिसका दुष्प्रभाव बताया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति हेतु शिक्षक-शिक्षिकाओं को पूर्व निर्देशित किया गया था।
अंत में संस्था के संस्थापक अशोक गट्टानी, प्रबंधक अजय गट्टानी एवं विद्यालय शिक्षा प्रबंधक हर्षित गट्टानी व विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुलदीप के द्वारा विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि जंक फूड हमारे स्वास्थ के लिए हानिकारक होता है तथा स्वच्छ एवं सतुलित आहार ही खाना तथा टिफिन में पोषक पदार्थों को सम्मिलित करना चाहिए जो विटामिन्स का भंडार होते हैं। अच्छे खान-पान से अच्छे विचार उत्पन्न होते है। विद्यालय छात्र हित हेतु पैकेट फूड विद्यालय परिसर में प्रतिबंधित करता है।



