Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कादम्बरी सम्मान से जबलपुर में सम्मानित हुए दिनेश चतुर्वेदी…                 

जांजगीर-चांपा। जबलपुर की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रियाशील साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था कादंबरी ने जांजगीर के साहित्यकार दिनेश रोहित चतुर्वेदी को वर्ष 2024 में उनके सजल संग्रह “समय करवट बदलता है” पुस्तक के लिए स्वर्गीय नर्मदा देवी सिसोदिया सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान 9 नवंबर को शहीद स्मारक प्रेक्षागृह गोल बाजार जबलपुर (मध्यप्रदेश) में मुख्य अतिथि  डॉ संतोष चौबे  कुलाधिपति, विशिष्ट अतिथि-श्यामसुन्दर दुबे, कुलपति खेम सिंह डहेरिया, कादम्बरी अध्यक्ष डॉ भगवत दुबे द्वारा प्रदान किया गया। इस सम्मान में मोती की माला, सम्मानपत्र, साल एवं 2100 सम्माननिधि प्रदान किया गया। कार्यक्रम में देश के सैकड़ों पत्रकार एवं साहित्यकार उपस्थित थे। संचालन सचिव प्रवीण पाठक द्वारा किया गया।
  इससे पहले भी दिनेश की किताब सजल संग्रह ‘जीवित नदी’ को 3 एवं चेतना के बीज को 2 एवं आत्मंथन का समय है को 2 राष्ट्र स्तरीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। हिंदी सेवा के लिए राजस्थान में उन्हें साहित्यभूषण की मानक उपाधि दी जा चुकी है। दिनेश जी शाउमाविक्र 1 जांजगीर (पीएमश्री सेजेस ) में हिन्दी के व्याख्याता एवं एन सी सी अधिकारी हैं जो हिन्दी और छत्तीसगढ़ी दोनो भाषा में समान रूप से लेखन कर रहे हैं। कवि की 5 किताबें जीवित नदी, दर्द का अनुवाद, चेतना के बीज, आत्ममंथन का समय है एवं समय करवट बदलता है प्रकाशित हो चुकी हैं एवं छठवीं किताब प्रकाशनाधीन है। इससे पहले भी दिनेश को अटल साहित्य प्रेरणा सम्मान, तुलसी सम्मान, शब्द साधक, कृति साहित्य सम्मान, वीणापाणि सम्मान, सजल सौरभ, हिंदी भूषण, सजल रथी, सजल श्री, युवा प्रतिभा, सजल गौरव, अमृतादित्य साहित्य सम्मान, मिनीमाता नारी गौरव अवार्ड, साहित्यश्री, हिन्दीरत्न, कवि भूषण जैसे कई दर्जन सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। कादम्बरी सम्मान के लिए राजकुमारी चतुर्वेदी,डुगेन्द्र शुक्ला, नीतू शुक्ला, राकेश चतुर्वेदी, निकिता चतुर्वेदी, पूजा चतुर्वेदी, दुर्गेश चतुर्वेदी, प्रियंका, दुर्गा तिवारी, प्रतीक तिवारी, खुशबू तिवारी, आस्था, आँचल, श्रिया, श्रव्या, अनाया, मोक्ष महाराज, आर्या सहित समस्त परिजन, सजल प्रेरक डॉ अनिल गहलौत, विजय राठौर, संतोष सिंह, साहित्यकार ईश्वरी यादव, विजय दुबे, बलदेव शर्मा, सतीश सिंह, संतोष कश्यप, प्रमोद आदित्य, भैयालाल, आनंद पांडेय, दयानंद गोपाल, संतोषी महंत, सुरेश पैगवार, उमाकांत टैगोर, गौरव राठौर, अंकित राठौर, शिक्षक अनुराग तिवारी, भूपेंद्र राठौर सहित विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त किया।

See also  अखिलेश यादव ने बगावत कर रहे तीन विधायकों को पार्टी से निकाला

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!