Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बिलासपुर से रायगढ़ फोरलेन सड़क स्वीकृत करने पर केन्द्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति सांसद कमलेश व पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने किया आभार व्यक्त…

जांजगीर-चांपा। छ.ग. प्रवास के दौरान केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में अनेक महत्पूर्ण सड़क मार्गों को फोरलेन व टू लेन सड़क बनाये जाने की घोषणा की है, इससे प्रदेश के विकास में एक नया आयाम जुड़ेगा। जांजगीर-चाम्पा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े एवं छ.ग. विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने पिछले दिनों अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेटकर बिलासपुर से रायगढ़ तक फोरलेन सड़क का विस्तार करने का आवेदन व ज्ञापन सौंपा था जिस पर उन्होंने उसी समय तत्काल परीक्षण कराने का निर्देश संबंधितों दिया था तथा छत्तीसगढ़ आने पर इसकी विधिवत रूप से घोषणा की है। बिलासपुर से रायगढ़ सड़क को फोरलेन बनाये जाने की स्वीकृति उन्होंने विधिवत रूप प्रदान किया है। क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े एवं छ.ग. विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बिलासपुर से अकलतरा, रायगढ़ ओडिषा बॉर्डर तक तथा धमतरी से जगदलपुर नेशनल हाईवे-30, रायपुर से बलौदाबाजार नेशनल हाईवे-130डी, कटघोरा से अंबिकापुर नेशनल हाईवे-130 एवं टू लेन पांडुका से झरिया बहार नेशनल हाईवे-130सी, झरिया बहार से मुंडागुड़ा नेशनल हाईवे-130सी, रायपुर शहर में 4 फ्लाईओवर सरोना चौक, तेलीबांधा चौक, उद्योग भवन चौक, धनेली जंक्शन एवं वन टाईम डेवलपमेंट पोड़ी, पंडरिया, तखतपुर, मुंगेली व अम्बिकापुर सहित इन सभी मार्गों के लिए 20 हजार करोड़ रूपये की तत्काल स्वीकृति प्रदान करने को एक ऐतिहासिक व क्रांतिकारी कदम बताते हुए केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया है। दोनों नेताओं ने कहा है कि यह छत्तीसगढ़ के विकास में एक नये अध्याय को जोड़ने वाला कार्य है।

See also  कोटवार बने बाबू,एसडीएम कार्यालय मालखरौदा में बैठकर हल कर रहे प्रकरण, क्षेत्र की किसान जिसे भी कार्य करवाना हो उसे पोता और बेल्हाडीह के कोटवार से संपर्क करने पर ही होता है समस्या का समाधान, शासन प्रशासन जानकर भी अनजान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!