Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश, संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना हताशा की निशानी : सत्यलता मिरी

चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश, संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की राजनीति पर भाजपा का हमला

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी ने कांग्रेस एवं विपक्षी गठबंधन पर चुनाव प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस और विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की वास्तविकता जनता के सामने पूरी तरह स्पष्ट हो गई है।
श्रीमती मिरी ने कहा कि कांग्रेस बार-बार चुनाव हारने के बाद अपनी राजनीतिक विफलता का ठीकरा चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन कांग्रेस राजनीतिक स्वार्थ के लिए इन संस्थाओं को बदनाम करने की राजनीति कर रही है।
चुनाव आयोग के बयान से बेनकाब हुआ कांग्रेस का झूठ
उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त सहित तीनों चुनाव आयुक्तों के संयुक्त बयान ने कांग्रेस के तमाम दावों और आरोपों की पोल खोल दी है। कांग्रेस को चाहिए कि वह जनता के जनादेश का सम्मान करे और तथ्यहीन आरोपों के बजाय सकारात्मक राजनीति करे।
उन्होंने राहुल गांधी द्वारा विदेशों में भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन देश की संस्थाओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बदनाम करने का प्रयास स्वीकार्य नहीं हो सकता।
संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की हताशा का प्रतीक
श्रीमती मिरी ने कहा कि जब भी कांग्रेस चुनाव में पराजित होती है, कभी ईवीएम तो कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जाते हैं। यह कांग्रेस की हताशा और अपनी राजनीतिक असफलता को स्वीकार नहीं करने की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से अपने आरोपों पर पुनर्विचार करने और देश की संवैधानिक संस्थाओं के प्रति सम्मान का भाव रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जनता के जनादेश को स्वीकार करना और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना ही स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है।
प्रेस वार्ता में ये प्रमुख रूप से रहे उपस्थित
प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा गढ़वाल, जिला महामंत्री नंदिनी राजवाड़े, जिला प्रवक्ता विकास शर्मा एवं जिला मीडिया प्रभारी राकेश रूपवानी उपस्थित रहे।

See also  पीएचई ऑफिस ज्ञापन देने गए प्रतिनिधिमंडल को नहीं मिले अधिकारी... ज्ञापन की जगह दी श्रद्धांजलि... जल जीवन मिशन में गड़बड़ी का मामला...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!