Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

‘भूत बंगला’ के सेट से सामने आई डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की झलक…

0.भूत बंगला’: डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ सेट पर नजर आई अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की जबरदस्त तिगड़ी!

मुंबई। प्रियदर्शन भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित निर्देशकों में से एक हैं, जिन्होंने सालों तक दर्शकों को अपनी सुपरहिट फिल्मों से एंटरटेन किया है। उनकी खासियत रही है कि वह हमेशा अपनी फिल्मों के लिए बेहतरीन कास्ट चुनते हैं, और जब बात अक्षय कुमार के साथ उनकी जोड़ी की आती है, तो ये सिलसिला और भी खास बन जाता है। अक्षय के साथ प्रियदर्शन की फिल्में दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं रही हैं। अब, उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट है। इस फिल्म में उन्होंने कॉमेडी के लेजेंड्स को एक बार फिर साथ लाने का काम किया है। अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी जैसे दमदार कलाकार इस फिल्म में नजर आएंगे, जो इसे और भी मजेदार बनाने वाले हैं।

प्रियदर्शन के जन्मदिन के खास मौके पर बालाजी मोशन पिक्चर्स ने उनकी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ के सेट से एक बिहाइंड-द-सीन्स तस्वीर शेयर की है। इस BTS इमेज में फिल्म की टीम मस्ती के मूड में नजर आ रही है, जिससे ये अंदाजा लगाना आसान है कि फिल्म का माहौल भी उतना ही मजेदार होने वाला है। इस तस्वीर के साथ प्रोडक्शन हाउस ने एक दिल छू लेने वाला मैसेज भी लिखा, जो प्रियदर्शन के सिनेमा में योगदान और उनकी शानदार फिल्मों की विरासत को सेलिब्रेट करता है। इस पोस्ट ने फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है, क्योंकि अगर सेट पर इतनी धमाल मची हुई है, तो सोचिए फिल्म कितनी एंटरटेनिंग होगी!

See also  दहेज प्रताड़ना में पत्नी से मारपीट करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही

“मनोरंजन को नई परिभाषा देने वाले दिग्गज को जन्मदिन की शुभकामनाएं,

दशकों की शानदार सिनेमाई यात्रा, अनगिनत आइकॉनिक फिल्में, और अब एक और मास्टरपीस बनने की कगार पर! ‘भूत बंगला’ जैसी फिल्म के लिए इतने दमदार कलाकारों को एक साथ लाने का कमाल सिर्फ प्रियदर्शन ही कर सकते हैं।

Advertisment

फिल्म 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”
कुछ दिन पहले तब्बू ने जयपुर में फिल्म की शूटिंग के लिए टीम को जॉइन किया, जहां अक्षय कुमार ने उन्हें गर्मजोशी से गले लगाकर वेलकम किया। उनकी एंट्री से ‘भूत बंगला’ की स्टारकास्ट और भी दमदार हो गई है, और अब ये फिल्म देखने का एक्साइटमेंट पहले से ज्यादा बढ़ गया है!

See also  विचारों को उद्यम में बदलने का साहस रखें युवा - रमेन डेका तीन दिवसीय यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का शुभारंभ

‘भूत बंगला’ बिना किसी शक साल की मच अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में से एक है, जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कॉमेडी आइकॉन एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले ये तिकड़ी प्रियदर्शन के साथ गरम मसाला, भागम भाग, भूल भुलैया, दे दना दन और खट्टा मीठा जैसी शानदार फिल्मों में धमाल मचा चुकी है।

लेकिन इस बार, फिल्म की सबसे खास बात यह है कि असरानी भी इस टीम का हिस्सा बने हैं! सालों बाद वह फिर से प्रियदर्शन के साथ काम कर रहे हैं, जो फिल्म के एंटरटेनमेंट लेवल को और भी बढ़ा देता है। प्रियदर्शन ने पहले भी हमें कई यादगार कॉमेडी फिल्में दी हैं, और अब जब ये कॉमेडी दिग्गज एक साथ आ रहे हैं, तो यकीनन ‘भूत बंगला’ एक और जादुई सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार है!

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन

प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही फिल्म भूत बंगला को शोभा कपूर, एकता आर कपूर और अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ‘केप ऑफ गुड फिल्म्स’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर्स फारा शेख और वेदांत बाली हैं, और यह बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस की गई है। इसकी कहानी आकाश ए कौशिक ने लिखी है, जबकि स्क्रीनप्ले रोहन शंकर, अबिलाश नायर और प्रियदर्शन ने तैयार किया है। फिल्म के डायलॉग्स रोहन शंकर ने लिखे हैं। भूत बंगला 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!