Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ममता के इस्तीफा नहीं देने के बाद पश्चिम बंगाल में राज्यपाल द्वारा विधानसभा भंग! कल शपथ लेगी नई सरकार

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक घटनाक्रम ने बड़ा मोड़ ले लिया है। राज्यपाल आरएन रवि ने बीते गुरुवार को संविधान के अनुच्छेद 174 के तहत विधानसभा को भंग करने का आदेश जारी कर दिया। यह फैसला 7 मई 2026 से प्रभावी हो गया है, जिसके बाद मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इसके बाद कल यानी 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण का रास्ता अब साफ़ हो गया है।

चुनाव नतीजों के बाद बढ़ा विवाद

हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद सियासी तनाव बढ़ गया था। ममता बनर्जी ने कथित वोट चोरी के आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने से इनकार किया था। इसके बाद राज्य में संवैधानिक स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया।

See also  हिंद कोल ग्रुप में GST रेड,कोयले में मिक्सिंग की आशंका गतौरा-बलौदा-हिंडाडीह सहित कई ठिकानों में छापेमारी

संवैधानिक अधिकारों के तहत लिया गया फैसला

राज्यपाल ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यह निर्णय संविधान के अनुच्छेद 174(2)(b) के तहत लिया गया है। इसका प्रकाशन विशेष गजट नोटिफिकेशन के माध्यम से किया गया। इस फैसले के साथ 17वीं विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो गया है और 18वीं विधानसभा के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

Advertisment

नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज

भाजपा ने नई सरकार के गठन की तैयारी शुरू कर दी है। नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। इसके बाद कल यानी शनिवार 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

See also  स्वीपर बौखलाया, सिविल लाइन में पानी सप्लाई का तार काटा, खुशामदखोर सीएमएचओ के घर चापलूस ने ट्रांजिट हॉस्टल से दिया पानी, सिविल लाइन के बाक़ी घरों में नहीं आया पानी, आवश्यक सेवा को बहाल कराने में नाकाम सीएमएचओ...

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां

सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री अमित शाह और कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सेंट्रल फोर्स और कोलकाता पुलिस को तैनात किया जाएगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!