Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

गृहमंत्री का PA बता रहा था खुद को, शातिर युवक गिरफ्तार…

बलौदाबाजार। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गृहमंत्री का पीए बताकर रेत खदान के मैनेजर को धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही थाना गिधपुर में आरोपी के खिलाफ धारा 319 बीएनएस का अपराध दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, 30 अप्रैल को पीड़ित इंद्रजीत मैनेजर ग्राम दतरेंगी रेत खदान के मोबाइल पर सुबह 11ः38 को एक कॉल आया था। सामने वाले व्यक्ति ने खुद को गृह मंत्री विजय शर्मा का पीए बताया और कहा कि ग्राम दतरेंगी में अवैध रेत खनन करवाते हो, हाईवा से रेत लोड करते हो कहते हुये धमकी देने लगा। साथ ही अन्दर करवाने की बात कहने लगा। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना गिधपुरी में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया और इसकी जांच शुरू की। मोबाइल नंबर का पता तलाशते हुये आरोपी अमन कुमार कोसले को हिरासत में लिया गया। आरोपी से कड़ाई से पूछताछ में उसने धमकी देने की बात कबूल की है। 2 मई को गिरफ्तार कर अमन कोसले के खिलाफ कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी अमन कुमार कोसले उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम नवरंगपुर थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा

See also  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में ‘‘नो प्लास्टिक वेस्टेज‘‘ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!