Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

राजधानी के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परीक्षाएं रद्द…

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इसी बीच आज (शनिवार) सुबह राजधानी दिल्ली में उस समय हड़कंप मच गया जब डीपीएस द्वारका, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय सहित कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीपीएस द्वारका ने आज होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं और स्कूल को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

धमकी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने सभी छात्रों को सुरक्षित घर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। स्कूल बसें, निजी वैन और कैब को तत्काल रवाना कर दिया गया, जबकि जिन छात्रों को निजी बसों से लाया गया था, उनके अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि वे स्वयं अपने बच्चों को स्कूल या निर्धारित पिकअप पॉइंट से घर ले जाएं।

See also  आम जनता से किए हर वायदे पूरे करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बलौदाबाजार राज के छठवें वार्षिक अधिवेशन में हुए शामिल, बलौदाबाजार जिले के सेम्हराडीह में आयोजित किया गया कार्यक्रम, सेम्हराडीह में उप स्वास्थ्य केन्द्र की मंजूरी की घोषणा...

स्कूल परिसर को खाली कराकर सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। मौके पर दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फायर ब्रिगेड की टीमें मौजूद हैं और पूरे इलाके की सघन जांच की जा रही है। डीपीएस द्वारका द्वारा जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि “अपरिहार्य कारणों के चलते स्कूल को आज बंद किया जा रहा है और सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। परीक्षाओं की नई तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी। “फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!