Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

डोमिनोज फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ₹2.65 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार

गूगल पर फर्जी संपर्क नंबर डालकर लोगों को बनाता था शिकार, कई राज्यों में दर्ज हैं ठगी के मामले

जांजगीर-चांपा, 26 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने डोमिनोज फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ₹2.65 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले एक साइबर ठग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना अकलतरा पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दिल्ली से आरोपी को गिरफ्तार किया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी गूगल पर फर्जी संपर्क नंबर और जानकारी के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाकर फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देता था। आरोपी के खिलाफ अन्य राज्यों में भी इसी तरह की साइबर ठगी के मामले सामने आए हैं।

पुलिस के अनुसार अकलतरा निवासी संस्कार अग्रवाल (24 वर्ष), जो राइस मिल का संचालन करते हैं, डोमिनोज की फ्रेंचाइजी लेने के इच्छुक थे। इसके लिए उन्होंने गूगल क्रोम के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन के कुछ समय बाद उन्हें स्वयं को कंपनी का प्रतिनिधि बताने वाले निखिल तिवारी नामक व्यक्ति का फोन आया। बातचीत के दौरान आरोपी ने फ्रेंचाइजी रजिस्ट्रेशन के नाम पर ₹2,65,500 जमा कराने की बात कही।

See also  जरूरी खबर : डायबिटीज-कैंसर के मरीजों को बड़ा झटका! ये दवाएं हो सकती हैं महंगी…

विश्वास में आकर संस्कार अग्रवाल ने 10 अप्रैल 2026 को अपने निजी बचत खाते से आरोपी द्वारा बताए गए बैंक खाते में पूरी राशि ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। बाद में जब उन्होंने डोमिनोज के स्टेट हेड से संपर्क कर फ्रेंचाइजी की जानकारी ली तो पता चला कि उनके नाम से कंपनी में कोई भी पंजीयन नहीं हुआ है। इसके बाद उन्हें अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ और उन्होंने तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद थाना अकलतरा पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान जिस बैंक खाते में ठगी की राशि भेजी गई थी, उसकी जानकारी जुटाई गई। जांच में यह खाता ललित कश्यप (40 वर्ष), निवासी ग्राम लाकड़ीपुर, थाना मझोला, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), हाल मुकाम पुल प्रहलादपुर, दिल्ली के नाम पर संचालित होना पाया गया।

See also  16 जिलों में युक्तियुक्तकरण के लिए शिक्षकों की काउंसिलिंग पूरी, 4500 से अधिक अतिशेष शिक्षकों को मिली नवीन पदस्थापना…

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने संस्कार अग्रवाल से डोमिनोज़ फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर राशि प्राप्त करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी के बैंक खाते की पासबुक, बैंक स्टेटमेंट सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Advertisment

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ जबलपुर साइबर थाना में भी डोमिनोज फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ₹2.65 लाख की ठगी का मामला दर्ज है। इसके अलावा आरोपी के बैंक खाते पर देश के विभिन्न राज्यों से प्राप्त साइबर ठगी की शिकायतों के आधार पर होल्ड लगाया गया है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी के विरुद्ध अन्य राज्यों में भी इसी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।

See also  वायरल वीडियो बना सुराग, 10 भैंस चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की अपील

जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि गूगल सर्च में दिखाई देने वाले किसी भी मोबाइल नंबर या वेबसाइट को कंपनी का आधिकारिक माध्यम मानकर उस पर भरोसा न करें। साइबर अपराधी बड़ी कंपनियों के नाम पर फर्जी वेबसाइट और मोबाइल नंबर बनाकर लोगों से ठगी कर रहे हैं।

पुलिस ने कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन ठगी का शिकार होता है तो वह बिना देर किए 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करे या cybercrime.gov.in पोर्टल पर तत्काल शिकायत दर्ज कराए। समय पर शिकायत करने से ठगी गई राशि को सुरक्षित कराने और अपराधियों तक जल्द पहुंचने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!