Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG CRIME : अवैध संबंध के शक में खूनी खेल, तलवार से सात लोगों को काटा, बुजुर्ग महिला की मौत, गांव में तनाव का माहौल, पुलिस तैनात

बिलासपुर: बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंडरवा गांव में अवैध संबंध के शक को लेकर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बुधवार शाम हुए इस हमले में तलवार से ताबड़तोड़ वार कर एक ही परिवार के कई लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जबकि 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला मुराद बी की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पेंडरवा निवासी सुरेश श्रीवास को अपनी पत्नी के शेख सलीम से कथित संबंधों का संदेह था। इसी वजह से दोनों के बीच पहले ही तलाक हो चुका था, लेकिन इस विवाद को लेकर रंजिश बनी हुई थी। बुधवार शाम करीब 5:30 बजे सुरेश अपने बेटों सुमीत और नैतिक के साथ तलवार लेकर शेख सलीम को खोजते हुए उसके घर पहुंचा।

See also  कोयलीबेड़ा जनपद पंचायत में कमीशन का खेल, संरपच से मांगे 25 प्रतिशत, नहीं दिया तो घूस का चेक फेंका, काम निरस्त किया...

: शेख सलीम के घर पर न मिलने पर आरोपितों का गुस्सा वहां मौजूद परिजनों पर टूट पड़ा। घर में घुसकर उन्होंने बुजुर्ग महिला मुराद बी पर हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपितों ने घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों तक को नहीं छोड़ा। हमले में कई लोगों के हाथ, कान और नाक तक कट गए, जिससे पूरे घर में चीख-पुकार मच गई।

घटना के दौरान घर के बाहर खेल रहे दो मासूम बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई। बाद में जब वे लौटे तो दादी को खून से लथपथ देख घबरा गए। घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

See also  अवैध शराब के विरुद्ध जिला पुलिस एवं आबकारी विभाग की  संयुक्त टीम द्वारा की  गई कार्रवाई  में 300 लीटर शराब जब्त कर एवं 20 टन महुआ लहान नष्ट किया गया...

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। Rajnesh Singh भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस हमले में और कोई शामिल तो नहीं है।

Advertisment

बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था और पीड़ित पक्ष ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपित समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

See also  Crime : अपराधियों के हौसलें बुलंद! नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी शाॅप के संचालक की कर दी हत्या, घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!