छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
संत गुरु रविदास जी के आदर्शों पर चलकर समरस समाज निर्माण का लिया संकल्प, भाजपा ने 650वीं जयंती पर चलाया समरसता संकल्प अभियान, बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान

जांजगीर-चांपा। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा द्वारा जिला कार्यालय में समरसता संकल्प अभियान का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में संत गुरु रविदास जी के जीवन-दर्शन, सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और राष्ट्र निर्माण के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर समरस समाज के निर्माण के लिए सतत कार्य करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने संत गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन और समाज सुधार में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने अपने विचारों और कर्मों से समाज में व्याप्त ऊंच-नीच, छुआछूत और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाई तथा समानता और मानवता का संदेश देकर सामाजिक समरसता की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने राजा और रंक के बीच के भेद को मिटाकर एक समान समाज की कल्पना को साकार करने का मार्ग दिखाया। उन्होंने यह भी बताया कि भक्त शिरोमणि मीरा बाई और तत्कालीन शासक सिकंदर लोदी भी संत गुरु रविदास जी के व्यक्तित्व और विचारों से प्रभावित थे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 29 जुलाई से 20 फरवरी तक पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से गुरु रविदास जी के सामाजिक न्याय, समरसता और समानता के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाएगा।
जिला संगठन प्रभारी रामदेव कुमावत ने प्रदेश स्तर पर निर्धारित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक जयंती कार्यक्रमों का प्रभावी और सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक संत गुरु रविदास जी के विचारों और उनके सामाजिक समरसता के संदेश को पहुंचाना है।
जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने सभी कार्यकर्ताओं से पूरे समर्पण और सक्रियता के साथ अभियान में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के बीच जाकर संत गुरु रविदास जी के विचारों का प्रचार-प्रसार करें और अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दें।
कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, राजेंद्र वैष्णव, जिला प्रभारी अमर सुलतानिया, सत्यलता मिरि, नंदनी राजवाड़े, कार्यक्रम संयोजक नंद चौधरी, सहसंयोजक राजेश्वर पाटले, राकेश रूपवानी, रमेश मोदी, दुर्गा रजक, रमेश सोनवानी, रजनी साहू, जमुना देवी रात्रे, कांता मनमोहन, प्रतिभा कश्यप, रिया यादव, नीलिमा मिरि, समीर शुक्ला, पंकज अग्रवाल, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, रवि पाण्डेय, लक्ष्मीचंद देवांगन, विकास शर्मा, राजकुमार साहू, हितेश यादव, पुष्पेंद्र निर्मलकर, संतोष थवाईत, पवन यादव, यशवंत साहू, समर्थ सिंह, अनिल शर्मा, देवव्रत, आकाश सिंह, नरेंद्र कौशिक, शिवचमन सिंह, प्रीति देवी सिंह, प्रमोद, नवीन धीवर, लखन लाल, हरदेव टंडन, विष्णु हरि गुप्ता, सुमित प्रताप सिंह, पूजा राठौर, सुरेश मिर्चन्य, डमरू प्रसाद, सुखराम मधुकर, रितेश अग्रवाल, सुखसागर ओगरे, साकेत तिवारी, हरि सोनवानी, विजय छत्रपाल, कौशल जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नंद चौधरी ने किया, जबकि अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पाटले ने आभार व्यक्त किया। अंत में सभी उपस्थितजनों ने संत गुरु रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।



