Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कांग्रेस प्रत्याशी बालेश्वर साहू ने घर घर जनसंपर्क कर जुटा रहा समर्थन…

कांग्रेस प्रत्याशी बालेश्वर साहू ने घर घर जनसंपर्क कर जुटा रहा समर्थन
 
जैजैपुर। जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बालेश्वर साहू ने अपने गृह ग्राम सरवानी से कार्यकर्ताओ  के साथ सघन जनसंपर्क किया,जनसंपर्क समय कार्यकर्ताओं तथा समर्थको का उत्साह देखते ही बनता था जगह जगह पर जनता ने उनका स्वागत किया और कांग्रेस सरकार के द्वारा कराए गए विकास कार्यो की सराहना की ।
जनता के बीच गिना रहे है अपनी उपलब्धिया, मांग रहे जनादेश
कांग्रेस प्रत्याशी बालेश्वर साहू ने जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए कहा कि गरीब मजदूर बेरोजगार महिलाओ के अलावा समाज के सभी वर्गो के हितों के लिए विधानसभा में आवाज उठायेंगे और जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में चतुर्मुखी विकास के लिए सदैव कार्य करता रहूंगा। जिसके लिए जनता ने उन्हें बधाई दी आगे कहा कि जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में बड़े बड़े कार्यो को भविष्य में भी पूरा कराने का मेरा और मेरी सरकार का पूरा प्रयास रहेगा।
जनता ने भारी मतों से जिताने का किया वादा
जनसंपर्क में स्थानीय निवासियों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है समस्त जनता ने बालेश्वर साहू के लिए भारी मतों से विजयी  बनाने की अपील की और जनता ने कहा उन्होंने हमारे क्षेत्र का समुचित विकास कराएगा। आज हमारा कर्तव्य बनता है कि हम उन्हें भारी मतों से विजयी बनाये जनसंपर्क में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

See also  नगर पालिका जांजगीर-नैला की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल ने अपने कक्ष में पदभार ग्रहण किया, इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित हुये पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!