Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

Monsoon Update: मुंबई में अत्यंत भारी बारिश का अनुमान… असम में बाढ़ से अब तक 79 लोगों की मौत, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट…

मुंबई में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है। मौसम विभाग ने यहां रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही दिल्‍ली में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। असम में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित है, उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। वहीं, IMD ने आगामी दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।

दिल्ली में हल्की से मध्यम स्तर की होगी बारिश

मुंबई में स्कूल और कॉलेजों में छुट्टियां घोषित

असम में 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर

Monsoon Update एजेंसी, नई दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून की स्थिति भी अलग-अलग हैं। कुछ राज्यों में भारी बारिश के कारण जहां बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, तो वहीं कुछ क्षेत्रों में लोगों को अब भी उमस का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, मौसम विभाग इन क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मुंबई में जारी भारी बारिश
मुंबई में जारी भारी बारिश का दौर फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। यहां मंगलवार तक 6.92 इंच बारिश दर्ज की गई। मुंबई के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट भी जारी किया है, जिसके चलते यहां भारी बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही गोवा और कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisment

मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी, तो कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश का अनुमान है। भारी बारिश को देखते हुए स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

See also  बंगाल चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका के साथ मिला अनुभव: जिम्मेदारी ने दिया रणनीतिक मैदान में सीखने का मौका: अमर सुल्तानिया

असम में बाढ़ से हाल बेहाल
असम में बाढ़ से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान यहां 7 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ अब बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 79 तक पहुंच गया। राज्‍य में 23 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित है, सैकड़ों लोगों को रेस्‍क्‍यू किया गया है। तीन हजार से ज्‍यादा गांव जलमग्न हो चुके हैं। वहीं, ब्रह्मपुत्र सहित 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

दिल्‍ली में भी होगी बारिश
पिछले कुछ दिनों से उमस का सामना कर रहे दिल्लीवासियों को इससे राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने यहां भी बारिश का अलर्ट जारी है। कुछ स्थानों पर हल्की, तो कुछ स्थानों पर मध्यम स्तर की बारिश देखने को मिल सकती है।

See also   थाना सारागांव क्षेत्र के आनंद ढाबा में 32 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार...

छत्तीसगढ़ में बारिश
छत्तीसगढ़ बस्तर क्षेत्र में भारी बारिश देखने को मिल रही है, लेकिन मध्य छत्तीसगढ़ में सामान्य बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 11 और 12 जुलाई को कुछ क्षेत्रों में बारिश का अनुमान जताया है। छत्तीसगढ़ में सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश हुई है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

बारिश का पूर्वानुमान
गुजरात और विदर्भ में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पूर्वी उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश,

See also  कलेक्टर कार्यालय के पास स्थित टोलप्लाजा बना अवैध वसूली का अड्डा, जबरन वसूली एवं मारपीट की हुई शिकायत

असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!