Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

संसार में कोई भी किला या गढ़ अभेद नहीं है – राजेश्री महन्त,  दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं में गजब का उत्साह, जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ने कहा महाराज आप डोर टू डोर संपर्क अभियान में लग जाए बांकी हम सभी संभाल लेंगे…

संसार में कोई भी किला या गढ़ अभेद नहीं है – राजेश्री महन्त 
 
दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं में गजब का उत्साह
 
जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ने कहा महाराज आप डोर टू डोर संपर्क अभियान में लग जाए बांकी हम सभी संभाल लेंगे
 
जांजगीर-चांपा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जैसे ही राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज को दक्षिण विधानसभा क्षेत्र रायपुर से अपना प्रत्याशी घोषित किया तभी से लोगों में गजब का उत्साह नजर आ रहा है, राजेश्री महन्त भी अपने चिर परिचित अंदाज में धुआंधार जन संपर्क अभियान प्रारंभ कर चुके हैं, वे जगह-जगह पर आयोजित दूर्गोत्सव के कार्यक्रम में पहुंचकर माता दुर्गा भवानी जी का दर्शन तो कर रहे हैं साथ ही लोगों से मिलजुल कर उन्हें आशीर्वाद भी प्रदान कर रहे हैं, लोग महन्त जी का दर्शन कर अपना जीवन धन्य बना रहे हैं, अनेक स्थानों में घरों में माताएं उनका आरती उतार कर आशीर्वाद ले रही हैं उल्लेखनीय है कि श्री दूधाधारी मठ एवं श्री शिवरीनारायण मठ में एक से बढ़कर एक स्तनधारी सिद्ध महात्मा हुए हैं राजेश्री  महन्त उन्हीं महात्माओं की पीढ़ी को आगे बढ़ा रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के बैठक में राजधानी के सभी नाम चिन वरिष्ठ नेताओं ने जिसमें विशेष कर नगर अध्यक्ष गिरीश दुबे, प्रभारी प्रतिमा चन्द्राकर, महापौर एजाज ढेबर, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा,का नाम उल्लेखनीय हैं इन सभी ने एक स्वर से कहा कि- महाराज यह हम सब के प्रतिष्ठा की लड़ाई है आप जनसंपर्क में डोर- टू- डोर लग जाएं बांकी सब हम सभी लोग संभाल लेंगे। राजेश्री महन्त महाराज ने भी अपने संदेश में कहा कि लोग दक्षिण विधानसभा क्षेत्र रायपुर को अभेदगढ़ के रूप में प्रचारित करते हैं लेकिन याद रखें संसार में कोई भी किला अभेद नहीं है। यदि आप लोगों के जैसे ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने अपना मन बना लिए हैं तो निश्चित रूप से पार्टी की सोंच के अनुरूप इस गढ़ को हम सब मिलकर भेदेंगे और विजय को प्राप्त होंगे।

See also  जिले में शतप्रतिशत मतदान के लिए ’’हसदेव के हीरो’’ लोगों को करेंगे जागरूक...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!