Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चांपा में ज़मीन विवाद ने ली जान, खूनी संघर्ष में एक की मौत, एक गंभीर घायल!

जांजगीर-चांपा। कोटाडबरी गांव आज शाम उस वक़्त दहल उठा जब पुराने ज़मीन विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दर्दनाक घटना में शांति पटेल उर्फ गणेश (उम्र 50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भरत पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, इस झगड़े का मुख्य आरोपी भेष कुमार पटेल है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच ज़मीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो आज हिंसक टकराव में बदल गया।

See also  अपराध, नशाखोरी और अवैध गतिविधियों पर हमारी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री ने अपराध पर लगाम लगाने पुलिस अधिकारियों को दिया कड़ा संदेश, कहा-पुलिस कप्तान सहित थाना स्तर के अधिकारियों पर होगी कड़ी विभागीय कार्रवाई...

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आया। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, एसडीओपी यडुमणि सिदार और चांपा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया। फिलहाल चांपा पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

इस सनसनीखेज घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!