Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

राहुल गांधी के बयान पर CM साय का पलटवार, बोले- कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं बचे, जनता अब उनकी बातों में नहीं आने वाली

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशी ताकतों की मदद से प्रधानमंत्री बनाए जाने संबंधी राहुल गांधी के बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी बातों में अब कोई दम नहीं रह गया है। कांग्रेस और पूरा विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है। जब कोई मुद्दा नहीं मिलता, तो इस तरह की बातें करके जनता को भड़काने की कोशिश की जाती है।

राहुल गांधी के बयान पर CM साय का जवाब

दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने पलटवार किया। सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए इस तरह की फिजूल की बातें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता सब जानती है और अब कांग्रेस नेताओं की बातों में आने वाली नहीं है।

See also  जहरीले सांप के डसने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस को घेरा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर भी मुख्यमंत्री ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस तरह के सवाल पूछने का कोई अधिकार नहीं है।

Advertisment

सीएम साय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई नहीं लड़ी गई। कांग्रेस के असहयोगात्मक रवैये के कारण छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद लंबे समय तक पनपता रहा।

दिल्ली दौरे में रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो में हुए शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दिल्ली दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि वे भारत मंडपम में आयोजित इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो 2026 में शामिल हुए थे। यहां ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे नए प्रयोगों और आधुनिक तकनीकों को लेकर चर्चा हुई।

See also  मुकेश अंबानी की मेगा डील, 40000 करोड़ रुपए से बदलेंगे फूड इंडस्ट्री की तस्वीर…

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ भी इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। प्रदेश की कुल ऊर्जा खपत का 15 प्रतिशत हिस्सा रिन्यूएबल एनर्जी से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

खैरा गांव के सभी घरों में लगे सोलर पैनल

सीएम साय ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राजनांदगांव जिले के खैरा गांव के सभी घरों में सोलर पैनल लगाए गए हैं। यह गांव स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक उदाहरण बन रहा है।

See also  Bilaspur News: हाउसिंग बोर्ड का सामुदायिक भवन तोड़वाया, 80 लाख के नुकसान पर कार्रवाई कब? कमिश्नर के आदेश के बाद भी दोषियों पर एक्शन नहीं

ग्रीन एनर्जी में 1.33 लाख करोड़ के निवेश का दावा

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में बड़े निवेश को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में 1 लाख 33 हजार करोड़ रुपये के निवेश से संबंधित कार्यों और करीब 5 लाख 60 हजार करोड़ रुपये के कार्यों का भी उल्लेख किया। सरकार का लक्ष्य स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार के साथ प्रदेश के विकास को नई गति देना है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!