Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Bilaspur NEWS: कान दर्द का इलाज करवाने गई महिला की कर दी एंजियोप्लास्टी, मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक महिला की मौत के बाद निजी अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। महिला कान में दर्द की शिकायत लेकर इलाज कराने अस्पताल पहुंची थी। बाद में जांच के दौरान उसके हृदय में ब्लॉकेज होने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद उसकी एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की गई। हालांकि, इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, मस्तूरी के ठाकुरदेवा निवासी सुखम बाई साहू, पति रामजी साहू को कान में दर्द की परेशानी थी। परिजन उन्हें इलाज के लिए नेहरू नगर स्थित श्रीराम केयर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां से महिला को कोनी स्थित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रेफर किया गया।

See also  CG BREAKING : EOW ने पांच अधिकारियों को किया गिरफ्तार, दो जीएम के अलावा हेल्थ विभाग के डिप्टी डायरेक्टर शामिल...

हृदय में ब्लॉकेज की बात कह एंजियोप्लास्टी की सलाह

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक कुमार ने जांच के बाद महिला के हृदय में ब्लॉकेज होने की जानकारी दी। इसके बाद एंजियोग्राफी कर एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह दी गई। बाद में महिला को दोबारा श्रीराम केयर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉ. अभिषेक कुमार ने उनकी एंजियोप्लास्टी की। इसी दौरान इलाज के बाद महिला की मौत हो गई।

मौत के बाद अस्पताल में परिजनों का हंगामा

Advertisment

महिला की मौत की खबर मिलते ही रविवार को बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने जिम्मेदार डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

See also  MUN 2.0 और ज्योतिर्मय सहोदिया साइंस एग्जीबिशन में HGM जय भारत स्कूल की दोहरी सफलता, विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

बेटी ने की अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की मांग

मृतका की बेटी संगीता साहू ने आरोप लगाया कि उनकी मां की मौत अस्पताल की लापरवाही के कारण हुई है। उन्होंने मांग की कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और श्रीराम केयर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त किया जाए, ताकि भविष्य में किसी दूसरे परिवार को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

इलाज और अस्पताल प्रबंधन की भूमिका पर उठे सवाल

घटना के बाद अस्पताल की इलाज व्यवस्था और जवाबदेही को लेकर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों ने महिला की पूरी मेडिकल हिस्ट्री, एंजियोग्राफी रिपोर्ट, एंजियोप्लास्टी की प्रक्रिया और इलाज के दौरान की निगरानी की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टरों का पक्ष भी सामने आना जरूरी है।

See also  भाजपा के लाभार्थी सम्मेलन में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष चंदेल...

पुलिस ने दर्ज किया मर्ग, जांच जारी

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इलाज के दौरान किसी तरह की चिकित्सकीय लापरवाही बरती गई थी या नहीं। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों के आरोपों को गलत बताया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!