Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जहरीले सांप के डसने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

बलौदाबाजार। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरदीया में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया। जहरीले सांप के काटने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं परिवार में कोहराम मच गया है।

सुबह 4 बजे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक ग्राम ठाकुरदीया निवासी धरमू पारदी का परिवार घर में सो रहा था। तड़के करीब 4 बजे धरमू पारदी की पत्नी सतवती पारदी (35 वर्ष) अपनी 9 वर्षीय बेटी देविका के साथ फर्श पर सोई थी। उसी दौरान एक जहरीला सांप घर में घुस आया और दोनों को डस लिया।

See also  रेडक्रॉस के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम.के. राउत ने ली भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा जांजगीर की बैठक...

इलाज के दौरान दम तोड़ा
सांप के डसने के बाद मां-बेटी की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन घबराकर दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल ले गए। वहां इलाज के दौरान बच्ची देविका ने दम तोड़ दिया। मां सतवती की हालत ज्यादा गंभीर थी, इसलिए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन वहां भी उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!