Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शासकीय प्राथमिक शाला कटही के जर्जर भवन में पढ़ने के लिए मजबूर बच्चे…

शासकीय प्राथमिक शाला कटही के जर्जर भवन में पढ़ने के लिए मजबूर बच्चे 
 
जांजगीर-बिर्रा। कांग्रेस के भूपेश बघेल की सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बड़े-बड़े दावे कर रही है। लेकिन यह दावा जैजैपुर विकासखंड की स्कूलों में खोखले साबित हो रही है। शासकीय प्राथमिक शाला का भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है। यहां पढ़ने वाले बच्चे मजबूरी में इस भवन में बैठकर शिक्षा ग्रहण  कर रहे हैं। इस भवन की जर्जर हालत को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कभी भी बड़ी घटना हो सकता है।
 गौरतलब है कि नवीन जिला सक्ति के विकासखंड जैजैपुर के अंतर्गत संकुल स्त्रोत केंद्र किकिरदा के शासकीय प्राथमिक शाला कटही का शाला भवन अत्यंत ही जर्जर हो गया है। यहां अध्ययन 51 बच्चों का भविष्य खतरे में है। यह भवन कभी भी धराशायी हो सकता है। भवन का प्लास्टर उखड़ कर पूरा गिर गया है सरिया, छड़ पूरा दिख रहा है। लेंटर गिरने के कगार पर है। यहां पढ़ने वाले बच्चे इस जर्जर भवन में अपने-अपने भविष्य का निर्माण करने को मजबूर दिख रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर भवन के बारे में शिक्षा विभाग के जिला के मुखिया कलेक्टर को लिखित में अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद भी आज तक नए भवन का निर्माण नहीं हो सका है। यहां पर मध्यवर्गीय परिवार के बच्चे दूसरे जगह दूर जाकर पढ़ रहे हैं। लेकिन गरीब परिवार के बच्चे दूसरे स्कूल नहीं जा पाने के कारण यहां पर मजबूरी में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यहां पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता ने शीघ्र ही नए भवन निर्माण की मांग किए हैं।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से जर्जर भवन के बारे में अवगत कराया जा चुका है।
घनश्याम प्रसाद जायसवाल
 प्रधान पाठक
शासकीय प्राथमिक शाला कटही,
 
नया अतिरिक्त कक्ष भवन का स्वीकृति आदेश जारी हो गया है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के द्वारा अतिरिक्त कक्ष भवन निर्माण कार्य को ठेका दे दिया गया है। ठेकेदार के माध्यम से शीघ्र ही निर्माण कराया जाएगा।
 
विजय सिदार
 विकासखंड शिक्षा अधिकारी
जैजैपुर,

See also  CG NEWS: आबकारी भवन में आग के बाद यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, ऑडिट से पहले फाइलें जलने पर उठे सवाल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!