Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मोबाइल और नगदी रकम लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार,  नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही…

मोबाइल और नगदी रकम लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार,  नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही
 
जांजगीर-चांपा। मोबाइल और नगदी रकम लूट करने वाला आरोपी को नवागढ़ पुलिस गिरफ्तार किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 05 मई 23 को प्रार्थी गिरधारी कश्यप निवासी तेंदुवा के द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया की ग्राम अमोरा से पचेड़ा बारात गया था की रात करीबन 11 बजे बारात से खाना खा कर अपने घर तेंदुवा वापस आ रहा था। सेमरा के पास तेंदुआ नहर के पास पहुंचा था मोटर सायकल को खड़ा कर के दरवाजा को खोल रहा था उसी समय दो अज्ञात व्यक्ति आए और प्रार्थी को गाली गलोच करते हुए जेब में रखे 500 रुपए और मोबाइल को लूट कर भाग गए  की रिर्पोट पर अपराध कायम कर विवेचना किया गया।
 दौरान विवेचना सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी  बोबली उर्फ संदीप भारते एवम उनके अन्य एक साथी के द्वारा घटना घटित किया गया है। जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो अपने साथी विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है मेमोरंडम में बताया तथा मोबाइल को खेत तरफ नाला में फेक देना एवं 500 रुपए को खा, पीकर खर्चा करना बताया।
विवेचना दौरान आरोपियो के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से आरोपी बोबली उर्फ संदीप भारते उम्र 21वर्ष  निवासी सेमरा को  विधिवत 10 अक्टूबर 23 को गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमांड  पर भेजा गया है।
प्रकरण में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे  निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे, बाबूलाल दिवाकर, आरक्षक कुलदीप खुटे, थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  श्रमिक कैंटीन के खुलने से अब खाने की चिंता होगी दूर, मिल पाएगा गरम-गरम भोजनरू श्रमिक नन्द कुमार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!