Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बालाजी मंदिर प्रांगण में श्रीमद्-भागवत कथा में हुए शामिल, जनता के अपार समर्थन और आशीर्वाद के लिए जताया आभार…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर प्रवास के दौरान बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्-भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने भगवान बालाजी का आशीर्वाद लेकर कथा में मौजूद लोगों को संबोधित किया। श्रीमद्-भागवत कथा में उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मां चंडी, मां खुड़िया रानी और स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के आशीर्वाद से जशपुर के इस बेटे को सीएम के रूप में काम करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जशपुर आया हूं। मैं बालाजी भगवान, खुड़िया रानी एवं सभी जशपुरवासियों को प्रणाम करता हूं। आपके आशीर्वाद से इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इस पद की जिम्मेदारी अच्छे से निभा पाऊं यह सब आपके आशीर्वाद से ही संभव होगा। इस दौरान विधायक रायमुनि भगत एवं गोमती साय, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित भारी संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे।

See also  गांजा बिक्री करने हेतु अपने कब्जे में रखने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!