Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का किया माल्यार्पण, मुख्यमंत्री साय और जूदेव की गहरी आत्मीयता रही, क्षेत्र के विकास में साथ मिलकर किया काम…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिला मुख्यालय में रणजीता स्टेडियम के समीप स्थापित स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की आदमकद प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। यहां पहुंचने पर ग्राम कोमड़ो एवं बुमतेल से आए पारंपरिक सरहुल और कर्मा नर्तक दल ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान विधायक रायमुनि भगत और गोमती साय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कृष्णा राय, राजू गुप्ता सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

गौरतलब है कि 8 मार्च 1949 को जशपुर के तत्कालीन शाही परिवार में जन्मे स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव बेहद सहज, सरल और विनम्र स्वभाव के थे। जशपुर वासियों के साथ उनके गहरे आत्मीय संबंध रहे, खासकर जनजातीय समुदाय के बीच वे काफी लोकप्रिय रहे। श्री जूदेव के पिता स्वर्गीय राजा विजय भूषण सिंह देव जशपुर के अंतिम शासक थे।

See also  दो साल में अमेरिकन सड़कों के नेटवर्क की तरह होगा छत्तीसगढ़ का नेटवर्क, 20 हजार करोड़ रुपए के कार्यों की दी स्वीकृति, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इंडियन रोड कांग्रेस के अधिवेशन में की घोषणा...

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव तीन बार राज्यसभा और एक बार लोकसभा सांसद रहे। वह प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में पर्यावरण और वन राज्य मंत्री भी थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के बीच गहरी आत्मीयता रही। श्री जूदेव जब तक जीवित रहे तब तक मुख्यमंत्री साय के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास में लगातार सक्रिय रहे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!