Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

हिड़मा के बाद अब शीर्ष माओवादी शंकर समेत सात ढेर, एक करोड़ से अधिक का इनामी

जगदलपुर: आंध्रप्रदेश के अलुरी सीताराम राजू जिले के मारेडुमिल्ली क्षेत्र में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में संगठन के सात शीर्ष नेता मारे गए। यह कार्रवाई बीते दो दिनों से जारी सर्च ऑपरेशन का हिस्सा थी।

मारे गए माओवादियों में एक करोड़ का इनामी केंद्रीय समिति सदस्य और आंध्र–ओडिशा बार्डर के मिलिट्री कमीशन के प्रभारी जोगा राव उर्फ टेक शंकर शामिल है। इसके अलावा मारे जा चुके माओवादी महासचिव नंबाला केशवराव की सुरक्षा टीम की पूर्व कमांडर और डिविजनल कमेटी सदस्य ज्योति भी मुठभेड़ में ढेर हुई है।

संगठन की कम्युनिकेशन टीम के प्रमुख और साउथ ज़ोनल कमेटी सदस्य सुरेश उर्फ रमेश के भी मारे जाने की पुष्टि हुई है। जगरगुंडा एरिया कमेटी से जुड़े तीन अन्य माओवादी एरिया मिलिशिया कमांडर लोकेश उर्फ गणेश, डिप्टी कमांडर और एरिया कमेटी सदस्य श्रीनु उर्फ वासु, तथा एरिया कमेटी सदस्य अनिता भी इस मुठभेड़ में ढेर हो गए।

See also  मनेंद्रगढ़:अवैध खदान से कोयला निकाल रहे दो ग्रामीण दबे, पांच दिन बाद मिली घटना की जानकारी, सत्ताधारी दल के नेता से जुड़ रहा कनेक्शन…

मारे गए माोवादियों की पहचान
मेट्टूरी जोगा राव उर्फ टेक शंकर, SZCM, प्रभारी एओबी
ज्योति उर्फ सरिता, DVCM
सुरेश उर्फ रमेश, ACM
लोकेश उर्फ गणेश, ACM
सैनु उर्फ वासु, ACM
अनिता, ACM
शम्मी, ACM
स्पेशल इंटेलिजेंस ब्यूरो के मुताबिक, मारे गए सभी सात माओवादी नेताओं पर लाखों रुपये का इनाम घोषित था। अधिकारियों ने यह भी बताया कि कल मारेडुमिल्ली में हिड़मा की टीम पर हुए एनकाउंटर से यह माओवादी बचकर निकले थे, जिन्हें आज ढेर कर दिया गया।

इस बीच, माओवादी पार्टी केंद्रीय समिति के सचिव देवजी के इस मुठभेड़ में मारे जाने की अफवाहों को पुलिस ने सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि देवजी के मारे जाने की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!