Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ : एसपी ने कुसुम प्लांट हादसे की जांच के लिए टीम का किया गठन…

मुंगेली। सरगांव के रामबोड़ स्थित कुसुम स्टील प्लांट हादसे के मामले की जांच में तेजी लाने के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया गया है. एसपी भोजराम पटेल ने मामले की विस्तृत जांच के लिए 6 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है. जांच टीम का पर्यवेक्षण डीएसपी नवनीत पाटिल करेंगे. वहीं टीआई संतोष शर्मा को जांच टीम का प्रभारी बनाया गया है. टीम को 15 दिनों के भीतर जांच पूरी करने का निर्देश दिया गया है.

बता दें कि कुसुम स्मेल्टर्स प्राईवेट लिमिटेड पॉवर प्लांट में 4 मजदूर साइलो टैंक की चपेट में आने से नीचे दब गए. मौके पर एक मजदूर मनोज कुमार धृतलहरे का रेस्क्यू कर उसे इलाज के लिए बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है.

See also  CG NEWS:26 जनवरी को राष्ट्रपति करेंगी ‘ड्रोन दीदी’ को सम्मानित:जांजगीर की हेमलता को आया निमंत्रण, खेतों में ड्रोन से करती हैं दवा छिड़काव...

वहीं भारी साइलो को हटाने के बाद मलबे के नीचे दबे तीन लोगों के शव बरामद किया गया. शवों की पहचान इंजीनियर बिलासपुर के सरकंडा निवासी जयंत साहू पिता काशीनाथ साहू के अलावा दो मजदूर – जांजगीर-चांपा जिला के तागा निवासी अवधेश कश्यप पिता निखादराम कश्यप और बलौदाबाजार जिले के अकोली निवासी प्रकाश यादव पिता परदेशी यादव के रूप में हुई थी.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!