Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मंत्री लखन लाल देवांगन बताये फ्लोरा मेक्स कंपनी को संरक्षण क्यों दे रहे : कांग्रेस…

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मंत्री लखन लाल देवांगन फ्लोरा मेक्स कंपनी से अपने संबंधों के बारे में प्रदेश की जनता को स्पष्टीकरण दें। वे कंपनी के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं होने दे रहे? पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के बीच में वे रोड़ा क्यों बन रहे है? महिलाओं को न्याय दिलाने के बजाय अब अपनी गलतियों का ठीकरा विपक्ष पर ठोकने की कोशिश बंद करे। फ्लोरा मैक्स कंपनी की पीड़ित महिलाएं मंत्री लखन लाल देवांगन के ऊपर कंपनी को संरक्षण देने का आरोप लगा रही है।

कंपनी के खिलाफ महिलाओं द्वारा किये जाने वाले आंदोलन से मंत्री लखन लाल देवांगन की तिलमिलाहट बताती है कि वे कंपनी के खिलाफ आंदोलन करने के कारण महिलाओं को धमका रहे थे। फ्लोरा मैक्स कंपनी की पीड़ित महिलाओं से अभद्रता के मामले में महिलाओं से माफी मांगे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विपक्ष पर आरोप लगाकर मंत्री अपने जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। फ्लोरा मेक्स कंपनी के खिलाफ कार्यवाही किसके दबाव पर नहीं हो रही, महिलाओं पर गलत एफआईआर किसके दबाव में हुआ? सरकार फ्लोरा मेक्स कंपनी के जालसाजी की जांच सीबीआई से कराने का साहस क्यों नहीं दिखा रही?

See also  मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से खुल रहे हैं रोजगार के माध्यम, हर्बल केंद्र शुरू कर नोहर बना आत्मनिर्भर...

भाजपा की सरकार को बने 1 साल पूरा हो गया, सरकार कार्यवाही क्यों नहीं कर रही? प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की पत्नी रेणु अग्रवाल का फ्लोरा मेक्स कंपनी से कोई लेना देना नहीं है। कंपनी ने कोरबा के माल में स्वसहायता समूह की महिलाओं के द्वारा निर्मित उत्पादों का शोरूम खोला था। रेणु अग्रवाल मॉल गयी थी वहां उन्होंने स्वसहायता समूह की महिलाओं के द्वारा निर्मित उत्पाद की दुकान को देखा था तथा महिलाओं के आग्रह पर फोटो खिंचवाया था, उनका कंपनी से कोई वास्ता नहीं था। पीड़ित महिलाओं ने मंत्री लखन लाल देवांगन पर कंपनी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

See also  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया...

रेणु अग्रवाल, जयसिंह अग्रवाल पर कोई आरोप नहीं लगाया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के रमन सरकार के 15 साल में छत्तीसगढ़ चिटफंड कंपनियों का चारागाह बन गया था, तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह, उनकी पत्नी वीणा सिंह, पुत्र अभिषेक सिंह सहित उनका पूरा मंत्रिमंडल चिटफंड कंपनियों के दफ्तरों का उद्घाटन करते थे। कांग्रेस के पांच साल में चिटफंड कंपनियों पर कार्यवाही हुई, पीड़ितों को न्याय दिलाने की कोशिश हुई। राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद एक बार फिर चिटफंड कंपनियों को संरक्षण दिया जा रहा है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!