Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराजनीतिराज्य एवं शहररायपुर

गुपचुप बेचने वाली महिला कार्यकर्ता को बीजेपी ने पार्षद प्रत्याशी बनाया…

जांजगीर-चांपा। अकलतरा के वार्ड नंबर 11 से भाजपा ने एक गुपचुप बेचने वाली महिला संतोषी कैवर्त्य को अपना प्रत्याशी बनाया है। सीएम साय के सलाहकार पंकज कुमार झा ने कहा, चाय वाले महापौर के बाद अब गुपचुप बेचने वाली बहन संतोषी कैवर्त्य को भाजपा ने पार्षद प्रत्याशी बनाया है। अकलतरा के वार्ड नंबर 11 से प्रत्याशी बनी हैं संतोषी जी।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने 25 जनवरी को अधिकृत अध्यक्ष और पार्षदों की अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा की है। सूची जारी होते ही पार्टी के नेता चुनावी माहौल को गर्म करने के लिए सड़कों पर उतरकर प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। भाजपा के चुनावी दावेदार ने अपने समर्थकों के बीच यह संदेश देने की कोशिश की कि वे शहर की बेहतर सेवा के लिए तैयार हैं और उनकी पार्टी ही विकास के रास्ते पर आगे बढ़ सकती है। वहीं सोमवार की सुबह कांग्रेस पार्टी ने भी अपने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा की। कांग्रेस ने जांजगीर-नैला और चाम्पा में अध्यक्ष के लिए अपने मौजूदा पार्षद को मैदान में उतारा है। अधिकृत सूची जारी होने के कुछ घंटों बार चांपा के कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी राजेश अग्रवाल और भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नामदेव ने अपने समर्थकों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया।

See also  अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त,अचल संपत्ति रजिस्ट्री पर उपकर समाप्त- आम नागरिकों को बड़ी राहत - मुख्यमंत्री साय

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!