Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़:- लुटेरी दुल्हन…प्यार में फंसाकर 4 शादियां की, खुद को कुंवारी बताती फिर दहेज का केस कर पैसे ऐंठती…

रायपुर। राजधानी में एक लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। दुल्हन लड़कों को सामाजिक ग्रुप में बायोडाटा भेज कर अपने प्यार में फंसाती है। फिर शादी होने के बाद दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर पैसे ऐंठ लेती है। इस पूरे कांड में उसकी मां भी शामिल थी। रायपुर के एक युवक को शादी के बाद शक हुआ तो उसने पुलिस और कोर्ट का सहारा लिया। तब जाकर दुल्हन और उसकी मां के खिलाफ मुजगहन थाने में FIR दर्ज हुई।

शादी के कुछ महीनों बाद दूरियां बढ़ा ली

शुभम देवांगन (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उसकी शादी साल 2023 मई में पूजा देवांगन उर्फ़ गीतांजलि से हुई थी। पूजा मूल रूप से आरंग की रहने वाली है। एक सामाजिक ग्रुप में उसका बायोडाटा आया था। शुभम के परिवार वालों ने पूजा से अप्रोच किया। धीरे-धीरे पूजा और शुभम के बीच बातचीत होने लगी। इस दौरान पूजा ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया और जल्दी शादी की जिद करने लगी।

See also  सार्वजनिक वितरण दुकान का शुभारंभ किया नागेंद्र गुप्ता ने...

मिली जानकारी के मुताबिक, शादी के कुछ महीने बाद पूजा ने शुभम से दूरियां बढ़ा ली। वह घर में विवाद करने लगी और अलग रहने की जिद करने लगी। परेशान होकर शुभम रायपुर से अंबिकापुर शिफ्ट हो गया। शुभम एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगा। महिला वहां से अपने मायके जाने की जिद करने लगी। इसके बाद वह लंबे समय तक मायके में रही। इस दौरान शुभम को शक भी हुआ।

दहेज और मानसिक प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया

Advertisment

शुभम का आरोप है कि पूजा ने विवाद के बाद पुलिस में झूठी शिकायत दी। उसने शुभम और उसके परिवार वालों के खिलाफ फर्जी शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें दहेज और मानसिक प्रताड़ना का आरोप था। शुभम ने भी मुजगहन थाने में शिकायत दी लेकिन पारिवारिक विवाद होने से मामला साल 2024 में कोर्ट में चला गया।

See also  छत्तीसगढ़: उफनते नाले में बही कार, 3 लोगों ने तैरकर बचाई जान…

5 लाख के गहने किए पार किए, तब खुला राज

इस विवाद के दौरान पूजा देवांगन ने शुभम के घर में रखे करीब 5 लाख रुपए के गहने लॉकर से निकाल लिए। इनमें उसकी मां के जेवर भी शामिल थे। फिर उसे लेकर वह मायके चली गई। इसके बाद शुभम ने शक बढ़ते ही महिला के संबंध में जांच पड़ताल की। पता चला कि पूजा देवांगन ने 2015 से लेकर 2023 के बीच अलग-अलग लड़कों से 4 शादियां की है। उन्होंने उमेश देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन और लोकनाथ देवांगन से भी शादी की है।

पहले पतियों से नहीं लिया तलाक

आरोप है कि महिला पूजा देवांगन के साथ इस कांड में उसकी मां गायत्री देवांगन ने भी साथ दिया। शुभम को पता चला कि महिला ने पहले के पति को तलाक भी नहीं दिया है और खुद को कुंवारी बताकर उससे विवाह कर लिया। इस मामले में कोर्ट ने करीब 8 महीने की सुनवाई के बाद पुलिस को महिला और उसकी मां के खिलाफ FIR दर्ज करने के मुजगहन पुलिस को निर्देश दिए। इस मामले में पुलिस ने आपराधिक षड्यंत्र, पैसों की उगाही और धोखाधड़ी के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।

See also  भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े का पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल के जनसंपर्क कार्यालय में हुआ जोरदार स्वागत,  बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!