Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

NH 53 पर भीषण हादसा, हाइवा ने पिकअप को मारी टक्कर, एक दर्जन लोग घायल…

महासमुंद। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर टूरीडीह के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार हाइवा ने पिकअप वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिकअप सड़क से उतरकर खेत में जा गिरी। इस हादसे में पिकअप में सवार 10 से 12 लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बाकियों को मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, पिकअप (क्रमांक CG-07 BU 2703) दुर्ग से बाबाधाम की ओर जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे हाइवा (क्रमांक CG 13 BD 5224), जो रायगढ़ की ओर जा रहा था, ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पटेवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए भेजा गया।

See also  केंद्रीय वित्त आयोग के दल ने देखा नवा रायपुर, नवा रायपुर में रेल्वे स्टेशन, इंटिग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर, जंगल सफारी का भ्रमण किया...

गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पिथौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और हाइवा चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!