Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़: पतंग के मांझे से बच्चे की मौत, पिता के साथ गार्डन जा रहा था बच्चा; महिला वकील भी बुरी तरह जख्मी…

रायपुर। राजधानी में पतंग के मांझे ने एक बच्चे की जान ले ली है। जबकि महिला वकील भी मांझे में फंसकर बुरी तरह जख्मी हो गई। महिला का गला और अंगूठे का हिस्सा कट गया है। यह दोनों घटना शहर के अलग-अलग थाना इलाके की है। फिलहाल, पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है।

पहला मामला: टिकरापारा थाना इलाके में धनेश साहू अपने बच्चे पुष्कर साहू के साथ रविवार शाम 5 संतोषी नगर से कटोरा तालाब गार्डन घूमने जा रहे थे। तभी पचपेड़ी नाका के पास अचानक एक मांझा बच्चे के गले के पास फंस गया। वो बुरी तरह जख्मी हो गया। धनेश ने गाड़ी रोककर जैसे-तैसे मांझे को बाहर निकाला।

See also  कोषालयों में शासकीय विभागों के सभी प्रकार के बिलों को दी जाएगी ऑनलाईन मंजूरी, आहरण संवितरण अधिकारी बिलों में करेंगे डिजिटल हस्ताक्षर, बिलों की मंजूरी में आएगी तेजी, बढ़ेगी पारदर्शिता, वित्त सचिव मुकेश कुमार ने तैयारियों का लिया जायजा, आगामी एक जुलाई से शुरू होगी सभी प्रकार के बिलों को आनलाइन स्वीकृति की व्यवस्था...

एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल लेकर गए, मौत

उसके पिता उसे पास के ही एक निजी अस्पताल लेकर गए। लेकिन इलाज नहीं हो पाया। फिर उसे मेकाहारा रिफर किया गया। जहां बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद बच्चे के घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। टिकरापारा पुलिस बच्चे का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपेगी।

मांझे से महिला वकील का गला कट गया।

Advertisment

महिला वकील भी बुरी तरह घायल

दूसरा मामला: रायपुर के पंडरी मॉल के पास एक्सप्रेस-वे पर महिला वकील पूर्णशा कौशिक स्कूटी से जा रही थी। इसी दौरान मांझा उनके गले पर आ गया। जिससे उनके गले में लंबा कट लग गया। जब वो जान बचाने के लिए हड़बड़ाते हुए मांझे को निकालने की कोशिश तो उनके हाथ का अंगूठा भी कट गया। आसपास मौजूद लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज कराया गया।

See also  बाबा के बताए मार्ग पर चलकर ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

तेज धार वाले चाइनीस मांझा होने की आशंका

आमतौर पर पतंग उड़ाने के लिए दो तरह के मांझे का इस्तेमाल होता है। पहला सूती मांझा और दूसरा चाइनीज मांझा। सूती मांझे की अपेक्षा चाइनीज मांझा ज्यादा खतरनाक होता है। यह नायलॉन का बना होता है। इस मांझे पर कांच या मैटेलिक पाउडर से धार भी लगाई जाती है।

यही वजह है कि यह सूत के मांझे से ज्यादा शार्प होती है। यह सामान्य मांझे की तुलना में कई गुना धारदार होती है। साथ ही बिजली के तार से संपर्क में आने पर चाइनीज मांझे में करंट भी आ सकता है।

See also  नैला-बलौदा मार्ग… सड़क नहीं मौत का जाल हज़ारों की रोज़ाना ज़िंदगी दांव पर जिम्मेदार नेता-अफसर खामोश

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!