Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG:पति ने गर्भवती पत्नी की कर दी बेरहमी से हत्या…

बिलासपुर। बिलासपुर में एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और फिर इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। घटना 17 अप्रैल 2022 की है, जब रामपुर, कोरबा में शिव प्रकाश शाह ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया, और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए एक सब्जी काटने वाला चाकू पुलिस को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर 14 चोट के निशान पाए गए, जिनमें से अधिकांश इतने गहरे थे।

See also  गंभीर से गंभीर किस्म की बीमारियों के मरीजों के लिए संजीवनी साबित हो रहा ‘सेराजेम’, शुगर, ब्लड पे्रशर, सायटिका आदि से पीड़ित ढाई हजार से अधिक लोग उठा चुके हैं लाभ, कलेक्टोरेट चौक जांजगीर में संचालित भगवती बुध हेल्थ केयर सेंटर में दी जा रही फ्री थेरेपी...

डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि ये चोट मृतका स्वयं नहीं पहुंचा सकती थी। आरोपी ने डॉक्टरों को भी गुमराह करने का प्रयास किया। पुलिस की लास्ट सीन थ्योरी और डॉक्टर की क्वेरी रिपोर्ट के आधार पर हत्या का खुलासा हुआ। हालांकि आरोपी के बच्चे अपने बयान से मुकर गए, जबकि हमले के दौरान आरोपी के तीनों बच्चे वहीं मौजूद थे। वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया है। न्यायालय ने पत्नी की हत्या के साथ गर्भस्थ शिशु की हत्या को गंभीर अपराध माना। इस मामले को सुलझाने में तत्कालीन चौकी प्रभारी रामपुर कोरबा उप निरीक्षक कृष्णा साहू और लोक अभियोजक राजेंद्र साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

See also  एबीवीटीपीएस से सेवानिवृत्त वरिष्ठ पर्यवेक्षक को दी गई भावपूर्ण विदाई...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!