Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Fateh BO Day 2 : बॉक्स ऑफिस पर कमजोर साबित हुई सोनू सूद की ‘फतेह’, वीकेंड पर भी नहीं मिला खास रिस्पॉन्स…

Fateh BO Day 2 : बॉक्स ऑफिस पर कमजोर साबित हुई सोनू सूद की ‘फतेह’, वीकेंड पर भी नहीं मिला खास रिस्पॉन्स।

Fateh BO Day 2 : नेशनल हीरो सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ 10 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है, और दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखा गया। सोनू सूद द्वारा निर्देशित और अभिनीत इस फिल्म की कहानी साइबर क्राइम पर आधारित है। ‘फतेह’ में सोनू के अलावा जैकलीन फर्नांडीज और नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Fateh BO Day 2: फिल्म की रिलीज के पहले दिन ने 2.45 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। अब, दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘फतेह’ ने दूसरे दिन 2.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस प्रकार, फिल्म का दो दिनों का कुल कलेक्शन 4.40 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, वीकेंड का फायदा भी फिल्म को नहीं मिल सका, क्योंकि इसे राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ से कड़ी टक्कर मिल रही है।

See also  डीएमएफ के शासी परिषद की बैठक में 44 कार्याे के लिए 8.83 करोड़ रूपए का अनुमोदन, प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रगतिरत कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश...

Fateh BO Day 2: ‘फतेह’ की कहानी एक रिटायर्ड स्पेशल ऑपरेशन ऑफिसर फतेह (सोनू सूद) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पंजाब में शांतिपूर्वक अपनी जिंदगी बिता रहा होता है। लेकिन अचानक उसे अपनी पुरानी जिंदगी में वापस लौटना पड़ता है, जहां उसे कई नई चुनौतियों का सामना करना होता है। इस सफर में उसकी मुलाकात खुशी (जैकलीन फर्नांडीज) से होती है, जो एक हैकर के रोल में नजर आ रही हैं और फतेह की मदद करती हैं। फिल्म में साइबर क्राइम से जुड़े कई रोमांचक मोड़ हैं, जो दर्शकों को सस्पेंस से भरपूर यात्रा पर ले जाते हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!