Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शराब पीने के लिये पैसे की मांग कर अपनी पत्नि से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सरागांव पुलिस की कार्यवाही…

शराब पीने के लिये पैसे की मांग कर अपनी पत्नि से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सरागांव पुलिस की कार्यवाही
 जांजगीर-चांपा। प्रार्थिया  थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि 18 जुलाई 2023 को प्रार्थिया का पति सत्यनारायण विश्वकर्मा द्वारा शराब पीने के लिये प्रार्थिया से पैसे की मांग कर रहा था। प्रार्थिया द्वारा पैसे देने से इंकार करने पर आरोपी द्वारा ईंट से प्रार्थिया के सिर में मारा जिससे प्रार्थिया के माथे में चोट आयी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सारागांव में अपराध कमांक 98/2023 धारा 294, 506, 323, 327 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सत्यनारायण विश्वकर्मा  उम्र 35 साल निवासी सारागांव  के विरूद्ध अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से 20 जुलाई 2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी संजीव बैरागी सउनि डी. एल. बरेठ एवं थाना स्टाफ का विशेष भूमिका रही।

See also  CG Student Death Case : निर्माणाधीन भवन बना मासूम का काल : वाड्रफनगर में छात्र की मौत के बाद प्रधान पाठक निलंबित, बीईओ ऑफिस अटैच

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!