Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

विधायक ब्यास कश्यप ने किया सांस्कृतिक रंगमंच का लोकार्पण…

जांजगीर-चांपा। विधायक ब्यास कश्यप ने ग्राम पंचायत सुकली में 4 लाख रूपये  की लागत से निर्मित सांस्कृतिक रंगमंच का लोकार्पण किया। ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत सुकली विकासखंड नवागढ़ में पिछले 01 वर्ष में मुक्तिधाम में अहाता निर्माण के लिए 6 लाख रूपये, खैया तालाब पार में सी.सी.रोड निर्माण के लिए 6 लाख रूपये, मनोज बघेल के घर से भाठापारा की ओर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 10 लाख रूपये,की स्वीकृति दी जा चुकी है। इस तरह से समस्त विकास कार्यो को मिलाकर कुल 26 लाख रूपये की स्वीकृति ग्राम पंचायत सुकली को ब्यास कश्यप के द्वारा दिया जा चुका है। सांस्कृतिक रंगमंच के लोकार्पण के अवसर पर विधायक ब्यास कश्यप ने ग्रामवासियों की मांग पर माता चौरा में छतदार चबूतरा निर्माण के लिए 7 लाख रूपये देने की घोषणा भी की है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सुकली के सरपंच भोजराम करियारे, शैल महराज, पुजारी जगन्नाथ तिवारी, गुहाराम विजय, नत्थूराम लाठिया, परस राम, अनंदराम बघेल, सीताराम राठौर, उप सरपंच जमुना बघेल, राम राठौर, मनोज द्विवेदी, सचिव, इम्तियाज खान, अभिषेक सिंह, केशव सेन सहित भारी संख्या में ग्राम के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।

See also  कुम्हारी में नागरिकों को मिलेंगी मेट्रो सिटी जैसी सुविधाएं, मुख्यमंत्री ने 26 करोड़ की लागत से बड़े तरिया के सौन्दर्यीकरण और विकास कार्य का किया लोकार्पण....

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!