छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
30 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार, चांपा पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना चांपा पुलिस को 12 जनवरी 24 को मुखबीर से सूचना मिला की मिशन फाटक भोजपुर पास मेहंदीपारा निवासी गुल्लू उर्फ शिव साहिस द्वारा अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। जिसके कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब किमती 2400 रुपए बरामद कर आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 35/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी, मनीष सिंह परिहार प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, प्रकाश राठौर आरक्षक डिकेश्वर साहू, नितिन दिवेदी एवं थाना चाम्पा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



