Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

धान चोरी करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। थाना अकलतरा क्षेत्र में हो रहे धान चोरी करने वाले 3 आरोपियों को किया अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी जितेन्द्र सिंह साकिन पोडीदल्हा एंव शैलेन्द्र सिंह साकिन धान उपार्जन केन्द्र अमलीपाली प्रभारी के द्वारा 12 जनवरी 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि पोडीदल्हा संगवारी कृषि केन्द्र एंव उपार्जन केन्द्र अमलीपाली में धान की 31 कट्टी को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में क्रमशः अपराध क्रमांक 28/204 धारा 457,380 भादवि  एंव 29/24 धारा 379,34 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया था।
विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिला की आरोपी मुकेश कुमार सिदार, शेख सुल्तान एंव मनीष कुमार सिदार से चोरी के संदेह पर उसके सकुनत में रेड कार्यवाही किया जाकर हिरासत में लेकर चोरी के संबंध में पूछताछ कर आरोपियों का मेमोरंडम कथन लिया गया। जो चोरी करना स्वीकार किए जाने से आरोपियों के कब्जे से चोरी का 31 कट्टी धान कीमती 31,830 रुपए एवं घटना में उपयोग किए बाइक को बरामद किया गया है। तथा आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक टी.एस.पट्टावी, सउनि सियाराम यादव, आरक्षक रामगोपाल बरेठ, बृजपाल बर्मन, एंव स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  धान खरीदी में भारी अनियमितता से राज्य को हजारों करोड़ का नुकसान,   विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा में उठाए गंभीर सवाल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!