Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चैतन्य बघेल को ED का समन, 15 मार्च को होगी पूछताछ…

रायपुर। शराब घोटाले मामले में ईडी ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को समन भेजा है। चैतन्य बघेल को 15 मार्च को ईडी दफ्तर में तलब किया गया है। इस दौरान ईडी चैतन्य बघेल से पूछताछ करेगी। सोमवार को ईडी ने बघेल निवास सहित 14 ठिकानों में छापेमारी की थी।

सोमवार को भूपेश बघेल के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर ED ने दबिश दी थी। भिलाई-3 स्थित वसुंधरा नगर निवास और रायपुर निवास पर शराब घोटाला मामले में ED ने रेड मारी थी। दो गाड़ियों में पहुंची अफसरों की टीम घर पर कई दस्तावेजों की जांच की गई। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य बघेल से पूछताछ भी हुई। प्रदेशभर के 14 जगहों पर ED ने कार्रवाई की थी।

See also  मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं माईक्रो ऑबजर्वर को दिया गया प्रशिक्षण...

रेड को लेकर ईडी ने प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें कहा गया कि, ईडी छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले के संबंध में 14 स्थानों (छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में) पर पीएमएलए के तहत तलाशी ले रहा है। जिसमें उनके बेटे चैतन्य बघेल का आवास और करीबी सहयोगी भूपेश बघेल, पुत्र, लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ ​​पप्पू बंसल का आवास भी शामिल है। ईडी को पता चला है कि, चैतन्य बघेल शराब घोटाले से उत्पन्न अपराध की आय के प्राप्तकर्ता भी हैं। जिसमें अपराध की कुल आय लगभग 2161 करोड़ रुपये है, जिसे विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निकाला गया है।

6 मोबाइल जब्त
ED के अधिकारियों ने दास्तावेज जब्त किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, ED ने नेहरू नगर में मुकेश चंद्राकर और राजेंद्र साहू के घर से फाइलें जब्त की हैं। यह भी पता चला है कि, 6 मोबाइल को भी सिम कार्ड सहित जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि, मोबाइल से बातचीत के डिटेल खंगालेगी ED की टीम।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!