Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG BREAKING:जिले के बड़ाजी थाने में तैनात एक युवा आरक्षक ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली पेड़ पर लटका मिला शव…

बस्तर। जिले के बड़ाजी थाने में तैनात एक युवा आरक्षक ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह हुई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय आरक्षक नवलेश कश्यप ने अपने घर से कुछ दूरी पर तकरागुड़ा जंगल में यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, नवलेश मूल रूप से लोहंडीगुड़ा का निवासी था। वह पहले डीआरजी में कार्यरत था, लेकिन बाद में उसकी नियुक्ति बड़ाजी थाने में हुई। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से तनाव में था, हालांकि आत्महत्या का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

See also  प्रदेश में 5 वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने जो वादा किया निभाया : शेषराज हरबंश, कांग्रेस प्रत्याशी शेषराज हरबंश को जीताने मिल रहा जनता का आशीर्वाद...

परिजनों और दोस्तों से पूछताछ में भी कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। जांच जारी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!